Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उपका विद्यालय में विदाई समारोह एवं शिक्षक दिवस मनाया गया

संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट

बेलगहना:—शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला उपका एवं शासकीय प्राथमिक शाला उपका के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रधान पाठक  गजराज सिंह पैकरा की विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह में जिला अध्यक्ष मोहित जयसवाल जी ने कीर्तिमान स्थापित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में  राकेश कश्यप, जिला उपाध्यक्ष बिलासपुर, मंडल अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद छतरी मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, जनपद सदस्य शंकर लाल सोनी, सरपंच रामकुमारी उरैती और  कन्हैयालाल यादव उपस्थित थे।

कार्यक्रम में 40 वर्षों की सेवा देने वाले गजराज सिंह पैकरा को भावभीनी विदाई दी गई। बच्चों ने अपने हाथ से बनाई हुई ग्रीटिंग और फूलों के गुलदस्ते प्रदान किए। साथ ही, शिक्षक सम्मान समारोह में गजानन निषाद, सुरेश गुप्ता और काशीराम साहू जी का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों का सम्मान किया गया और जिला अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में इस कार्यक्रम को अपने जीवन का एक अभूतपूर्व अनुभव बताया। बच्चों ने भी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी और सेवानिवृत्त शिक्षक के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत किए।

अंत में, एक वृहद भोज भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसमें ग्राम के सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक  सूर्यकांत वाजपेई ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा विदाई के अवसर पर लेख प्रदान किया गया। कार्यक्रम का निर्देशन और सहयोग कृष्ण कुमार जगत जी ने किया।

कार्यक्रम में गांव के गणमान्य नागरिक जैसे बलदाऊ दुबे जी, कौशल , मंडली राम , सहदेव  ईश्वर और बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।

इसके अलावा, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें लगभग 130 मरीजों ने लाभ प्राप्त किया। यह शिविर लोगों की आवश्यकताओं की पूर्ति का एक महत्वपूर्ण साधन बना और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला।

इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षकों का भी सम्मान किया गया, जिसमें जी एन निषाद, सेवानिवृत्त शिक्षक  काशीराम साहू और सुरेश कुमार गुप्ता की उत्कृष्ट सेवाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए इन सभी शिक्षकों का सम्मान किया गया। शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर जिला अध्यक्ष द्वारा भी इन समस्त शिक्षकों का सम्मान किया गया और शिक्षक के गरिमामय पद के बारे में विचार प्रस्तुत किए गए।

राजिम पुल पर 15 दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट, अंधेरे और गड्ढों के बीच सफर करने मजबूर राहगीर
आज फोकस में

राजिम पुल पर 15 दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट, अंधेरे और गड्ढों के बीच सफर करने मजबूर राहगीर

क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस अकीदत एहतराम शानो- शौकत के साथ,जुलूस-ए – मोहम्मदी,अमन भाईचारे का दिया संदेश
आज फोकस में

क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस अकीदत एहतराम शानो- शौकत के साथ,जुलूस-ए – मोहम्मदी,अमन भाईचारे का दिया संदेश

निचे पारा मंगल भवन के जीर्णोद्धार को मिली रफ्तार, पार्षद गगनदीप सिंह कोमल ने 1.50 लाख की निधि की अनुशंसा
आज फोकस में

निचे पारा मंगल भवन के जीर्णोद्धार को मिली रफ्तार, पार्षद गगनदीप सिंह कोमल ने 1.50 लाख की निधि की अनुशंसा

तखतपुर में वायरल फीवर का कहर, निजी चिकित्सकों की बल्ले-बल्ले, गाँव-गाँव में झोला छाप कर रहे इलाज
आज फोकस में

तखतपुर में वायरल फीवर का कहर, निजी चिकित्सकों की बल्ले-बल्ले, गाँव-गाँव में झोला छाप कर रहे इलाज

ईद मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन-ओ-भाईचारे का पैगाम  ,,, बाइक रैली से दिया मोहब्बत का संदेश
आज फोकस में

ईद मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन-ओ-भाईचारे का पैगाम ,,, बाइक रैली से दिया मोहब्बत का संदेश

स्कूल एंटा अभियान से 2 हजार से अधिक बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े, 34 नई वैकल्पिक शालाएं शुरू
आज फोकस में

स्कूल एंटा अभियान से 2 हजार से अधिक बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े, 34 नई वैकल्पिक शालाएं शुरू

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp