Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति द्वारा ग्राम पंचायत देवरी के शासकीय प्राथमिक शाला में स्कूल बैग का वितरण

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत,,,,एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति द्वारा 19 सितंबर 2025 को ग्राम पंचायत देवरी की शासकीय प्राथमिक शाला में स्कूल बैग का वितरण किया गया। समिति की अध्यक्षा श्रीमती साधना पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा-1 से 5वीं तक के करीब 100 छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग प्रदान किए गए।


उल्लेखनीय है कि सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों के प्रति संगवारी महिला समिति की सक्रिय सहभागिता न केवल उनकी सामाजिक जिम्मेदारियों को सुदृढ़ बना रही है, बल्कि समुदाय के विकास के प्रति जागरूकता भी बढ़ा रही है। शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों में किए जा रहे ये प्रयास समिति को और अधिक सजग और संवेदनशील बना रहे हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती साधना पाण्डेय ने कहा, “शिक्षा किसी भी छात्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। बच्चों तक शिक्षा से जुड़ी सुविधाएं पहुंचाना हमारे लिए गर्व की बात है। हमें विश्वास है कि ये छोटे-छोटे सहयोग उनके भीतर आत्मविश्वास जगाने और पढ़ाई के प्रति उनकी रुचि बढ़ाने में सहायक होंगे।”
इस अवसर पर संगवारी महिला समिति की वरिष्ठ सदस्यागण उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के पश्चात, संकुल प्रभारी धर्मेन्द्र गौरहा एवं देवरी प्राथमिक शाला के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार रात्रे ने संगवारी महिला समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp