Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धर्मनगरी रतनपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी उत्सव पर शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन संपन्न

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर….राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना की शताब्दी वर्ष विजयादशमी पर शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन का भव्य आयोजन हुआ स्वामी आत्मानंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित शस्त्र पूजा कार्यक्रम मेबड़ी संख्या में स्वयंसेवको ने पूर्ण गणवेश में सहभागिता निभायी।इस आयोजन की अध्यक्षता  रामलाल सूर्यवंशी जी (सेवानिवृत्त कर्मचारी). डॉ विनोद निर्मलकर जी मुख्य वक्ता रहे। डॉ विनोद जी ने कहा कि संघ अपने समाज जागरण के गौरवशाली 100वें वर्ष प्रवेश कर रहा है ,जिसमें हमारी भूमिका हो की हमारा संगठन सर्वस्पर्शी,सर्वव्यापी बने। हमे पंच परिवर्तन का विषय घर घर पहुँचाना हैं। द्वितीय दिवस महामाया बस्ती का पथ संचलन संपन्न हुआ जिसमे गणवेश धारी स्वयंसेवको ने वार्ड क्रमांक 1से 05वार्ड तक बस्ती का भ्रमण किया तत्पश्चात विद्याभारती मध्यक्षेत्र के उपाध्यक्ष ठाँ. जुडावन सिंह जी की गरिमामय उपस्थिति मे बौद्धिक सत्र प्रारंभ हुआ इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विट्ठल नाथ मंदिर के प्रबंधक पंडित आनंद नगरकर ने किया स्वयंसेवको को संबोधित करते हुए माननीय जुडावन सिंह ठाकुर जी ने कहा की बिखरे हुए हिन्दू समाज को एकता के सूत्र मे बांधने के लिए डाँ. केशवराव बलिराम पंत हेडगेवार जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की उन्होंने संघ की विचारधारा का विस्तार से जानकारी देते हुए कहा की शताब्दी वर्ष मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने समाज-परिवर्तन को एक समग्र दृष्टिकोण के साथ ‘पंच-परिवर्तन’ के रूप में प्रस्तुत किया है। संघ का अनुभव है कि समाज में बड़ा बदलाव केवल कुछ लोगों के प्रयासों से नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज की शक्ति से ही संभव है। यह सूत्र समाज जीवन में समयानुकूल परिवर्तन लाकर राष्ट्रहित में जीवन को ढालने का आग्रह करता है।तृतीय दिवस श्रीराम बस्ती एवं कबीर बस्ती मे पथसंचलन का आयोजन किया श्रीराम बस्ती के आयोजन मे मिलन मंडली के प्रांत प्रमुख  गणपति रायल जी मुख्य वक्ता रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता यादव समाज के वरिष्ठ नागरिक उदल प्रसाद यादव ने की वही कबीर बस्ती मे आयोजित होने वाले आयोजन की अध्यक्षता धीवर समाज के जिला सहसचिव नारायण धीवर ने की मुख्य वक्ता उत्तर यादव किसान कार्य प्रमुख छत्तीसगढ़ प्रांत रहे सभी वक्ताओ ने समवेत स्वर मे समाज परिवर्तन के लिए संघ के कार्य को घर घर पहुचाने का आह्वान किया। पथसंचलन का मातृशक्तियो द्वारा पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया,भारत माता की आरती एवं सर्वेभवंतु सुखीन की मंगलकामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस आयोजन के प्रमुख संतोष यादव विभाग सह कार्यवाह, पंडित रामकृष्ण तिवारी नगर संघचालक, डाँ. चंद्रकुमार जायसवाल नगरकार्यवाह, एवं भागवतविस्तारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रहे। इस अवसर पर नगरपालिका परिषद रतनपुर के अध्यक्ष लवकुश कश्यप,महंत तारकेश्वर पुरी महराज, गोपेश तिवारी संस्कृत भारती प्रांत प्रमुख, अनिल शर्मा,अनिल चंदेल,तेजस गुप्ता,ओजस गुप्ता सहित बडी संख्या मे स्वयंसेवको सहित गणमान्य नागरिक एवं मातृशक्तियो की गरिमामय उपस्थिति रही

फर्जी शराब तस्करी केस में फंसाने और एक लाख रुपये वसूली का आरोप, युवक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
आज फोकस में

फर्जी शराब तस्करी केस में फंसाने और एक लाख रुपये वसूली का आरोप, युवक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी
आज फोकस में

अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

रायपुर : बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए गांव-गांव पहुंच रही बाल चौपाल
आज फोकस में

रायपुर : बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए गांव-गांव पहुंच रही बाल चौपाल

रायपुर : भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त
आज फोकस में

रायपुर : भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त

सक्ती : महतारी वंदन योजना से मिथिला के परिवार को मिल रहा आर्थिक सहारा
आज फोकस में

सक्ती : महतारी वंदन योजना से मिथिला के परिवार को मिल रहा आर्थिक सहारा

रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी
आज फोकस में

रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp