
कोंडागांव – सर्व पिछड़ा वर्ग समाज जिला कोंडागांव अंतर्गत केशकाल ब्लॉक की बैठक बहिगांव श्रीराम मंदिर मे संपन्न हुई जिसमें 17 अक्टूबर दिन शुक्रवार को भानुप्रतापपुर मे पिछड़ा वर्ग स्थापना दिवस में शामिल होने संबंधी चर्चा हुई जहां पर सभी ग्रामों से हजारों की संख्या में जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही इस संबंध में अलग-अलग ग्रामों में एवं विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर बैठक करने का भी निर्णय लिया गया है,ज्ञात हो की सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के स्थापना दिवस कार्यक्रम मे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सम्मिलित होने जा रहे हैं जिस कार्यक्रम मे बस्तर संभाग से लाखों की संख्या मे सामाजिक जन सम्मिलित होंगे और पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग को बुलंद करेंगे। आज के इस बैठक मे जिलाध्यक्ष रितेश पटेल, संरक्षक सह प्रवक्ता नीलकंठ शार्दुल,संरक्षक संतोष साहू,संभागीय उपाध्यक्ष फूलचंद दीवान,संभागीय प्रवक्ता देवलाल सोनवंशी, रोहित पटेल, लोकनाथ राठौर,देवेंद्र पटेल, मंशाराम पटेल,प्रेमलाल जैन,चित्रकेतु सूर्यवंशी अक्तूराम सहित सामाजिक पदाधिकारी एवं वरिष्ठ सामाजिक जन मौजूद रहे।









