Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोटा ब्लाक कबड्डी प्रीमियर लीग मे जगह बनाने 300 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमख़म

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर…कोटा ब्लाक कबड्डी प्रीमियर लीग 2025 मे जगह बनाने कोटा ब्लाक के लगभग 300 से अधिक कबड्डी पुरुष खिलाड़ियों ने खेल कौशल का प्रदर्शन किया इस संबंध मे जानकारी देते हुवे एन आई एस कबड्डी कोच ओमकार जायसवाल ने बताया की जिला कबड्डी संघ बिलासपुर के मार्गदर्शन मे कोटा ब्लाक कबड्डी प्रीमियर लीग 2025 का आयोजन नवम्बर माह मे आयोजित किया जायेगा इस प्रतियोगिता के लिए कोटा ब्लाक के सभी खिलाड़ियों के लिए पानी टंकी खेल मैदान खेलगॉव नवागॉव मे शनिवार को और ट्रायल रखा गया था

जिसमे लगभग 200 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीयन कराकर अपने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया है उसी प्रकार जो खिलाडी ट्रायल नहीं दे पाए थे उनका ट्रायल मंगलवार को सराईपाली कोटा मे ट्रायल रखा गया था जिसमे 100 से अधिक खिलाड़ियों ने दमख़म दिखाया कोटा ब्लाक कबड्डी प्रीमियर लीग का तीसरा संस्करण का आयोजन कोटा मे कोटा ब्लाक संघ द्वारा आयोजित किया जायेगा जिसमे चयनित खिलाड़ियों का पुरुष वर्ग मे 8 टीम बनाकर लीग कम नाक आउट पद्धति से मैच कराया जायेगा इस तरह का आयोजन कराने का मुख्य उद्देश्य गॉव मे छिपी हुवी खिलाड़ियों के प्रतिभा को सामने लाना है

जिससे खिलाडी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर नाम रोशन कर सके ज़ब से जिला कबड्डी संघ के मार्गदर्शन मे छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है तब से अब तक बिलासपुर जिला से 4 खिलाडी प्रो कबड्डी लीग मे चयनित होकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है इस बार भी दो खिलाडी प्रो कबड्डी टीम बंगाल वारियस टीम मे शामिल है कोटा ब्लाक कबड्डी प्रीमियर लीग चयन ट्रायल को सफल बनाने के लिए कोटा ब्लाक कबड्डी संघ अध्यक्ष राय सिंह यादव उपाध्यक्ष राम कुमार मरावी कोटा ब्लाक कबड्डी संघ कोषाध्यक्ष धाम सिंह मरावी,कोटा ब्लाक कबड्डी संघ सचिव नन्द कुमार धुर्वे,रतनपुर जोन प्रभारी धन सिंह पोर्ते, कोटा जोन प्रभारी हेम सिंह पोर्ते,बेलगहना जोन प्रभारी शिव शंभू जगत,शिव कुमार कैवर्त कोटा ब्लॉक संघ निर्णायक कैलाश पोर्ते,नन्द कुमार मरावी,गुलाब सिंह श्याम व चमरू कैवर्त विजय राज आदि की उपस्थिति मे ट्रायल सम्पन्न हुवा और कोटा ब्लाक कबड्डी प्रीमियर लीग को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी व सदस्य जूटे हुए है

गौ माता के साथ अप्राकृतिक कृत्य के आरोपी को थाना तखतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
आज फोकस में

गौ माता के साथ अप्राकृतिक कृत्य के आरोपी को थाना तखतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

कन्हारगांव सेवा डेरा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की लगी जन चौपाल
आज फोकस में

कन्हारगांव सेवा डेरा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की लगी जन चौपाल

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री  शर्मा ने लगाई जनचौपाल
आज फोकस में

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स में हुई चोरी का पर्दाफास
आज फोकस में

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स में हुई चोरी का पर्दाफास

न्यायिक कर्मचारियों के आवास गृह परिसर में हुआ पौधारोपण
आज फोकस में

न्यायिक कर्मचारियों के आवास गृह परिसर में हुआ पौधारोपण

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp