Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रोज़गार के अधिकार की लड़ाई: कांग्रेस का मनरेगा बचाव कार्यक्रम

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत :– प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के तत्वाधान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत के नेतृत्व में शनिवार को खांड़ा बाजार में मनरेगा बचाव संग्राम कार्यक्रम का भव्य एवं संघर्षपूर्ण आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, मनरेगा योजना में हो रही कटौती, समय पर मजदूरी भुगतान न होने तथा श्रमिकों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आम जनता की आवाज़ बुलंद की गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मनरेगा श्रमिकों, ग्रामीणों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर यह स्पष्ट संदेश दिया कि मनरेगा केवल योजना नहीं, बल्कि गरीबों और श्रमिकों का संवैधानिक अधिकार है, जिसे कमजोर करने का हर प्रयास कांग्रेस सड़कों पर उतरकर रोकेगी। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेन्द्र धीवर एवं कृषि स्थायी समिति जनपद मस्तूरी के सभापति मनोज खरे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि मनरेगा गरीब, मजदूर और किसान के जीवन की सुरक्षा कवच है।केंद्र सरकार जानबूझकर बजट में कटौती कर रही है, मजदूरी भुगतान रोक रही है और श्रमिकों को भटकाने का काम कर रही है। कांग्रेस इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने आगे कहा कि जब तक श्रमिकों को पूरा हक नहीं मिलेगा, तब तक कांग्रेस सड़क से संसद तक संघर्ष करती रहेगी। मनरेगा को कमजोर करना सीधे-सीधे गरीबों पर हमला है। नवनियुक्त जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री ने कहा कि मनरेगा के माध्यम से करोड़ों ग्रामीण परिवारों को रोजगार और सम्मान मिला है। आज केंद्र सरकार योजनाबद्ध तरीके से इसे सीसी समाप्त करने की दिशा में काम कर रही है। कांग्रेस हर गांव, हर ब्लॉक में मनरेगा बचाव की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण कांग्रेस संगठन मजदूरों के हक की लड़ाई में पूरी ताकत से मैदान में उतरेगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेन्द्र धीवर ने कहा कि मनरेगा मजदूरों के साथ हो रहा अन्याय अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीपत ब्लॉक कांग्रेस मजदूरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। यह आंदोलन लगातार तेज किया जाएगा।

केश शिल्प बोर्ड के उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां गरीब विरोधी हैं। मनरेगा पर कुठाराघात कर मजदूरों की रोजी-रोटी छीनी जा रही है। कांग्रेस इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक ले जाएगी। खांड़ा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष प्रमोद जायसवाल ने कहा कि खांड़ा की धरती से मजदूरों के हक की आवाज़ पूरे जिले में गूंजेगी। कांग्रेस हर श्रमिक के साथ खड़ी है। जिले यूथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील पटेल ने कहा कि युवा कांग्रेस मनरेगा बचाव आंदोलन में अग्रिम पंक्ति में रहकर संघर्ष करेगी। यह लड़ाई रोजगार, सम्मान और संविधान की रक्षा की है। कार्यक्रम में अशोक राजवाल, राजू सूर्यवंशी, भागीरथी पोरते, वृंदा सूर्यवंशी, मुकेश यादव, रामसनेही कमल, दीपक साहू, जितेंद्र गोस्वामी, खांड़ा सरपंच कामता कैवर्त, नारायण दास, राजेंद्र सूर्यवंशी, टीकाराम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता, सेवादल, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, एनएसयूआई एवं मनरेगा श्रमिक उपस्थित रहे।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp