Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में भेजा गया जेल

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

बिलासपुर :—थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आम रास्ते पर धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार चाकू जप्त किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 08.02.26 को मुखबिर के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि शनिचरी बाजार, मछली मार्केट के पास एक युवक धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों में भय का माहौल बना रहा है। सूचना मिलते ही मामले से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक  गगन कुमार (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया, जिनके निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई।
थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा दबिश देकर आरोपी
शुभम कुशवाहा, पिता अमित कुशवाहा, उम्र 22 वर्ष, निवासी मनोहर लाज के पास, शनिचरी बाजार, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.) को मौके से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 01 नग धारदार चाकू बरामद किया गया।
आरोपी का कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
बिलासपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का संदेश गया है।

डेढ़ साल से भुगतान अटका, PHE ठेकेदारों ने उतारी शर्ट
आज फोकस में

डेढ़ साल से भुगतान अटका, PHE ठेकेदारों ने उतारी शर्ट

विधानसभा के मानसून सत्र में मुख्यमंत्री व दोनों उपमुख्यमंत्रियों से की आत्मीय भेंट, लोकतांत्रिक प्रक्रिया का लिया अनुभव
आज फोकस में

विधानसभा के मानसून सत्र में मुख्यमंत्री व दोनों उपमुख्यमंत्रियों से की आत्मीय भेंट, लोकतांत्रिक प्रक्रिया का लिया अनुभव

भारी बारिश के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 45 कॉम्बेट टीमें 24×7 तैनात
आज फोकस में

भारी बारिश के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 45 कॉम्बेट टीमें 24×7 तैनात

विशेष लेख:- दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की नई इबारत: नारायणपुर में समय पर उपचार, सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ बचपन की ओर सशक्त कदम
आज फोकस में

विशेष लेख:- दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की नई इबारत: नारायणपुर में समय पर उपचार, सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ बचपन की ओर सशक्त कदम

कोटा विकासखंड के शिक्षकों ने बढ़ाया जिले का राष्ट्रीय स्तर पर कोटा के शिक्षकों का शानदार सम्मान
आज फोकस में

कोटा विकासखंड के शिक्षकों ने बढ़ाया जिले का राष्ट्रीय स्तर पर कोटा के शिक्षकों का शानदार सम्मान

महिलाओं की एकजुटता से बचेगी छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा, कांग्रेस विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाएं”
आज फोकस में

महिलाओं की एकजुटता से बचेगी छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा, कांग्रेस विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाएं”

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp