Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कलेक्टर-एसपी ने ली जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा जनसुरक्षा को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर आर के तंबोली, संयुक्त कलेक्टर संदीप सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी सहित जिला परिवहन अधिकारी गौरव साहू सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर महोबे ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग, राजकीय सड़कों एवं ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर हो रही दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए रोकथाम के उपायों पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने जिले के संभावित दुर्घटना क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) को चिन्हांकित कर वहां आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संकेतक बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, ट्रैफिक सिग्नल एवं अन्य कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करने कहा। राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सहायक सड़कों के जंक्शन पॉइंट पर गति अवरोधक लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंनें चौक चौराहों के समीप अवैध रूप से किये गये कब्जा को हटाने एवं संबंधित के विरूद्ध कार्रवाही करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक श्री पांडेय ने सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा। उन्होंने दुर्घटनाजन्य स्थलों पर जिगजैग मार्किंग, रम्बल स्ट्रिप, साइन बोर्ड लगाने, सड़क किनारे झाड़ियों की छंटाई, रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था एवं वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने ओवर स्पीडिंग, ओवर लोडिंग पर कार्रवाई, स्कूली वाहनों एवं यात्री बसों की फिटनेस जांच तथा हाईवे किनारे ढाबों की नियमित जांच के निर्देश दिए। एसपी ने यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने तथा आमजन को नियमों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे एवं स्टेट हाईवे पर पेट्रोलिंग वाहन लगातार संचालित रहें तथा ओवर स्पीडिंग के विरुद्ध नियमित कार्रवाई की जाए। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करते हुए नियंत्रित गति से वाहन चलाने की अपील की।

राहगीर से मोबाइल झपटमारी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल बरामद
आज फोकस में

राहगीर से मोबाइल झपटमारी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल बरामद

शालेय खेल खुद प्रतियोगिता में बिलासपुर का दबदबा बरकरार
आज फोकस में

शालेय खेल खुद प्रतियोगिता में बिलासपुर का दबदबा बरकरार

भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ का परचम: मेलनाडीह के नैतिक सिंह ध्रुवे बने CBSE ईस्ट ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियन
आज फोकस में

भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ का परचम: मेलनाडीह के नैतिक सिंह ध्रुवे बने CBSE ईस्ट ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियन

चांद पर पहुंचने का सपना… गांव में मलेरिया से जंग! चुनाखोदरा में मलेरिया के 2 पॉजिटिव मिले, बीएमओ की तत्परता से सिम्स भेजे गए मरीज; कुरदर क्षेत्र में स्वास्थ्य अमला अलर्ट
आज फोकस में

चांद पर पहुंचने का सपना… गांव में मलेरिया से जंग! चुनाखोदरा में मलेरिया के 2 पॉजिटिव मिले, बीएमओ की तत्परता से सिम्स भेजे गए मरीज; कुरदर क्षेत्र में स्वास्थ्य अमला अलर्ट

डीआईजी/एसएसपी रजनेश सिंह ने दिखाई हरी झंडी, अपराध नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग को मिलेगी नई मजबूती
आज फोकस में

डीआईजी/एसएसपी रजनेश सिंह ने दिखाई हरी झंडी, अपराध नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग को मिलेगी नई मजबूती

विधायक दिलीप लहरिया के सतत प्रयासों से मस्तूरी विधानसभा को मिली  2 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात
आज फोकस में

विधायक दिलीप लहरिया के सतत प्रयासों से मस्तूरी विधानसभा को मिली 2 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp