
रतनपुर…..कहते हैं कि मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से देखा गया सपना एक दिन जरूर साकार होता है। इसी का उदाहरण पेश किया है नयना सिंह ठाकुर ने, जिन्होंने विदेश से MBBS की पढ़ाई पूरी करने के बाद भारत में मेडिकल प्रैक्टिस के लिए आवश्यक FMGE यानी फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन परीक्षा उत्तीर्ण कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।नयना सिंह ठाकुर, पिता निरंजन सिंह ठाकुर एवं माता नीतू सिंह ठाकुर की सुपुत्री हैं। उन्होंने विदेश में रहकर MBBS की पढ़ाई पूरी की और इसके बाद भारत में अपनी मेडिकल डिग्री की मान्यता प्राप्त करने की दिशा में आवश्यक FMGE परीक्षा को सफलतापूर्वक पास किया।यह सफलता नयना की वर्षों की मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है। उनकी इस उपलब्धि से माता-पिता और परिवारजनों में खुशी का माहौल है। वहीं शुभचिंतकों और परिचितों द्वारा उन्हें बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।नयना सिंह ठाकुर की इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। उम्मीद है कि वे भविष्य में चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सेवाओं से समाज का नाम रोशन करेंगी।









