Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दादा-परदादा की जमीन एक झटके में सरकार की… 26 किसानों की जिंदगी उजड़ गई, 15 अगस्त को तहसील के बाहर धरना-चक्काजाम की चेतावनी!

रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट
रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

रतनपुर/कोटा।
कोटा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत लालपुर और घासीपुर में 43 किसानों के लिए एक ही खसरा नंबर 6 से जुड़े भूमि विवाद ने तूल पकड़ लिया है। राजस्व विभाग द्वारा सभी किसानों को नोटिस जारी करने की बात कही गई, परंतु सच्चाई यह है कि उनमें से अधिकतर किसानों को नोटिस मिला ही नहीं। जिन चंद रसूखदार किसानों को नोटिस मिला, उन्होंने तत्काल दस्तावेज जमा कर दिए,

कुछ ने खेती के व्यस्त समय के कारण नहीं जमा कर पाए, और शेष को तो भनक तक नहीं लगी।
लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि राजस्व विभाग ने 26 किसानों की जमीन को बिना कोई पूर्व सूचना या नोटिस दिए सीधे सरकारी भूमि घोषित कर दिया, और जब ये किसान खाद-बीज की पर्ची कटवाने पहुँचे, तब उन्हें इस बात का अहसास हुआ कि अब उनकी जमीन पर उनका हक नहीं रहा।किसानों का आरोप है कि ये जमीन वे पिछले 50-60 वर्षों से अपने दादा-परदादा के समय से बोते आ रहे हैं। उनके पास बी1, पी2, नक्शा, और पर्ची जैसे सभी वैध दस्तावेज हैं, बावजूद इसके उनके नाम बिना सुनवाई हटाकर जमीन सरकार के नाम कर दी गई।

दोहरे मापदंड का आरोप–

इस पूरे मामले में दोहरा रवैया भी सामने आ रहा है। जिन 17 किसानों के नाम यथावत रखे गए, उनके पास भी वही दस्तावेज हैं जो 26 किसानों के पास हैं। इनमें से कुछ तो हाल ही में, मात्र 15-20 साल पहले ही, ज़मीन खरीदी है। किसानों का आरोप है कि इन रसूखदार 17 किसानों की फाइलें बिना जांच सही मान ली गईं, जबकि गरीब व साधारण किसान की जमीन पर सरकार ने अधिकार कर लिया और अब जांच टीम बनाकर उन्हें ही गुमराह किया जा रहा है।

किसान की बाइट:–

-“हम तो अपने पुरखों की जमीन पर अनाज उपजाकर पेट पालते आ रहे हैं। अब कह रहे हैं ये जमीन हमारी नहीं… बिना बताए सरकार ने हमें जमीन से बेदखल कर दिया। पर्ची कटवाने गए तो पता चला अब जमीन हमारी रही ही नहीं। ये कैसा न्याय है?”

शैलेन्द्र सिंह
किसान
लालपुर

-“हमारे पास भी वही कागज हैं जो उन 17 लोगों के पास हैं। फिर हमारे ही नाम क्यों काटे गए? हम राजस्व विभाग के चक्कर लगाकर थक गए हैं। अब 15 अगस्त को तहसील के सामने धरना देंगे, जरूरत पड़ी तो चक्का जाम करेंगे।”

ज्ञानधार शास्त्री
किसान
रतनपुर

किसानों की चेतावनी: 15 अगस्त को धरना और फिर चक्काजाम

26 प्रभावित किसान अब पूरी तरह से न्याय की उम्मीद छोड़ चुके हैं। उनका कहना है कि वे 15 अगस्त को सुबह 6 बजे तहसील कार्यालय के सामने शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करेंगे और यदि कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो सड़क पर उतरकर चक्काजाम करेंगे।

इन किसानों की प्रमुख मांगें:-

बिना नोटिस जिन किसानों की जमीन सरकारी की गई, उन्हें पुनः स्वामित्व दिलाया जाए।

राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई हो।

खाद-बीज के लिए तत्काल वैध पर्ची जारी हो।

सभी 43 किसानों के मामलों की निष्पक्ष जांच हो।

घर के आंगन में बुझ गई मासूम की जिंदगी, करंट ने छीनी 7 साल के बच्चे की सांस
आज फोकस में

घर के आंगन में बुझ गई मासूम की जिंदगी, करंट ने छीनी 7 साल के बच्चे की सांस

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में जलभराव, बिजली गिरने की चेतावनी
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में जलभराव, बिजली गिरने की चेतावनी

रतनपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आदतन बदमाश गिरफ्तार
आज फोकस में

रतनपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आदतन बदमाश गिरफ्तार

जिला न्यायालय कोण्डागांव  लोक अदालत में 28 प्रकरण का सुलह समाधान से राशि 92,36,497 /- रूपये का अवार्ड पारित
आज फोकस में

जिला न्यायालय कोण्डागांव लोक अदालत में 28 प्रकरण का सुलह समाधान से राशि 92,36,497 /- रूपये का अवार्ड पारित

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा रंगोली, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
आज फोकस में

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा रंगोली, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

वर्षों की सेवा का स्वर्णिम सफर हुआ पूर्ण, विदाई की बेला में छलक पड़े जज़्बात
आज फोकस में

वर्षों की सेवा का स्वर्णिम सफर हुआ पूर्ण, विदाई की बेला में छलक पड़े जज़्बात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp