Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोंडागांव :–जिले में उमंग और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह। विधायक लता उसेण्डी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट
कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट

कोण्डागांव, :—-जिले में 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेण्डी ने जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके साथ ही कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के साथ परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर शांति और उत्साह के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े गये।


इस दौरान परेड कमांडर उप पुलिस अधीक्षक लितेश सिंह और सेकण्ड इन कमांडर सब इंस्पेक्टर अनीता मेश्राम के नेतृत्व में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 29वीं बटालियन के प्लाटून कमांडर इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 41वीं बटालियन के प्लाटून कमांडर सब इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार, जिला पुलिस बल के प्लाटून कमांडर सब इंस्पेक्टर अखिलेश धीवर, जिला पुलिस बल महिला प्रथम की प्लाटून कमांडर सहायक उप निरीक्षक सागरबती सोरी और जिला पुलिस बल महिला द्वितीय सहायक निरीक्षक निशा प्रयाग, नगर सेना के सहायक उप निरीक्षक दिनेश डहरिया सहित एन सी सी जूनियर डिवीजन के प्लाटून कमांडर टिकेश्वर यादव, एन सी सी जूनियर विंग्स की प्लाटून कमांडर पार्वती नेताम, एनएसएस बालक के प्लाटून कमांडर सूबा राम सोरी, एनएसएस बालिका की प्लाटून कमांडर निशा पोयाम तथा स्काउट गाइड दल के प्लाटून कमांडर किरणदेव पोटाई नेतृत्व में टुकड़ियों ने देश सेवा की भावना के साथ आकर्षक मार्चपास्ट किया।

Advertisement Box


इस अवसर पर मुख्य अतिथि लता उसेण्डी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। उन्होंने सभी जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस अवसर पर परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया।


इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतू उसेण्डी सहित पूर्व विधायक सेवक राम नेताम, दीपेश अरोरा और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल के अधिकारी तथा जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

*देशभक्ति की भावना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी मनमोहक प्रस्तुति*
स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति की भावना और बस्तर की संस्कृति को प्रदर्शित करती सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिसमें सेजेस विद्यालय तहसील पारा प्रथम, जवाहर नवोदय विद्यालय को द्वितीय और सेजेस विद्यालय फरसगांव को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं परेड प्रदर्शन हेतु सीनियर वर्ग में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 29वीं बटालियन को प्रथम और 41वीं बटालियन को द्वितीय पुरस्कार तथा नगर सेना को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया और जूनियर वर्ग में एनसीसी जूनियर बालक को प्रथम, एनसीसी जूनियर बालिका को द्वितीय, एनएसएस बालक को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मुख्य अतिथि विधायक लता उसेंडी द्वारा सम्मानित भी किया गया।

₹75 के सरकारी शुल्क पर ₹150 की वसूली! लैलूंगा में आधार अपडेट बना लूट का जरिया, ग्रामीणों में आक्रोश—जिम्मेदार कौन?
आज फोकस में

₹75 के सरकारी शुल्क पर ₹150 की वसूली! लैलूंगा में आधार अपडेट बना लूट का जरिया, ग्रामीणों में आक्रोश—जिम्मेदार कौन?

डॉ. भूमिका दास को बड़ी उपलब्धि: SAM 2.0 के तहत LCIT–NIUA के बीच अनुबंध, ₹5 लाख का शोध अनुदान
आज फोकस में

डॉ. भूमिका दास को बड़ी उपलब्धि: SAM 2.0 के तहत LCIT–NIUA के बीच अनुबंध, ₹5 लाख का शोध अनुदान

शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान, आत्मगौरव, संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक –कौशिक
आज फोकस में

शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान, आत्मगौरव, संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक –कौशिक

रतनपुर की बेटी पिंकी लोधी बनी CISF जवान, वार्ड नंबर 5 का नाम रोशन
आज फोकस में

रतनपुर की बेटी पिंकी लोधी बनी CISF जवान, वार्ड नंबर 5 का नाम रोशन

भारत के पहले डीवी कपूर फाउंडेशन एनर्जी इनोवेशन अवॉर्ड्स के दौरान ऊर्जा क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए दिए गए पुरस्कार
आज फोकस में

भारत के पहले डीवी कपूर फाउंडेशन एनर्जी इनोवेशन अवॉर्ड्स के दौरान ऊर्जा क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए दिए गए पुरस्कार

नवीन पाठ्यपुस्तकों पर आधारित बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान प्रशिक्षण प्रथम चरण प्रशिक्षण सम्पन्न
आज फोकस में

नवीन पाठ्यपुस्तकों पर आधारित बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान प्रशिक्षण प्रथम चरण प्रशिक्षण सम्पन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp