
बिलासपुर :—-संत रामपाल जी महाराज जी के द्वारा चलाई जाने वाली अन्नपूर्णा मुहिम के तहत आज 16 9.2025 दिन मंगलवार को ग्राम राजपुर ,तहसील तखतपुर ,जिला बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में संत रामपाल जी महाराज जी द्वारा चलाई जाने वाली अन्नपूर्णा मुहिम के तहत आवश्यकताओं की चीजों को गरीब परिवार तक पहुंचाया गया। बता दें कि पीतांबर लहरें उम्र 32 वर्ष जो की राजपुर ग्राम के निवासी हैं अपने जीवन यापन के लिए बाहर पुणे शहर गए हुए थे जहां ट्रेन से गिरने के दौरान उनकी कमर की हड्डी टूट गई और गहरा घाव हो गया जिससे वह अपने परिवार के पालन पोषण करने में पूरी तरह असमर्थ हो गए हैं और खाट पर जीवन व्यतीत कर रहे हैं ।पीतांबर जी की बुजुर्ग माता सती लहरे जो की विधवा है। बुजुर्ग माता ही अब अपने पुत्र की सेवा कर रही है परिवार के भरण पोषण में समस्या होने के कारण संत रामपाल जी महाराज जी की दया दृष्टि इस परिवार पर पड़ी और संत जी के आदेश अनुसार उनके अनुयाई जिला बिलासपुर के अंतर्गत तखतपुर के ग्राम राजपुर आ पहुंचे। अपनी अन्नपूर्णा मुहिम के तहत संत जी इस परिवार की स्थिति को समझा और अपने संत प्रवृत्ति के अनुसार उन्होंने इस परिवार को गोद ले लिया ताकि इस जीवन की मार झेल रहे परिवार को निशुल्क खाद्य राशन सामग्री ,सीलिंग पंखा ,बर्तन , कपड़े, चादर , मच्छरदानी, बाल्टी ,मग आदि जो भी परिवार की आवश्यकता रही इन परिवार को प्रदान किया और मानवता की मिसाल कायम करते हुए अन्नपूर्णा मुहिम के तहत इस परिवार को राहत देने की कोशिश की संत रामपाल जी महाराज एक ऐसे संत हुए हैं जो पूरे भारतवर्ष पर अन्नपूर्णा मुहिम चला रहे हैं जिसमें योग्य जरूरतमंद असहाय ,रोगी ,बुजुर्ग ,अक्षम ,निर्धन परिवार की खोज करते हुए सहायता प्रदान कर रहे हैं । पूरे देश में लगभग संत जी के करोड़ों अनुयाई हैं संत रामपाल जी महाराज आध्यात्मिक ज्ञान के साथ-साथ हर एक मनुष्य तक आध्यात्मिक ज्ञान को पहुंचा रहे हैं समाज सुधार की दिशा में बहुत बड़े कार्य करते हुए रक्तदान, देहदान नेत्रदान ,अंगदान ,दहेज प्रथम के खिलाफ दहेज मुक्त विवाह, नशा के विरुद्ध मुहिम भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते हुए लोगों में भेदभाव की भावना को दूर करते हुए भाईचारा की भावना को बढ़ावा दे रहे हैं । संत रामपाल जी महाराज जी का नारा है कि
“रोटी कपड़ा शिक्षा और मकान हर गरीब को देगा कबीर भगवान”
इस नारे के साथ वह लोगों तक पहुंच रहे हैं संत रामपाल जी महाराज हरियाणा के रोहतक नाम के शहर से यह ज्ञान पुरे विश्व में फैला रहे हैं लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान से जोड़ते हुए वह कबीर साहेब के ज्ञान को लोगों तक पहुंचा रहे हैं ।आज के युग में लोगों को दुख में सहायता करना व गरीबों को दान देने का काम संत रामपाल जी महाराज कर रहे हैं।निश्चित ही ऐसा कार्य पहले कभी देखने को नहीं मिला जो संत जन कल्याण हेतु लोगों को भरण पोषण करना शुरू करें ,ऐसे संत की हमारे देश को अत्यंत आवश्यकता है जो हमारे देश को विश्व पटल पर शिखर पर लाकर खड़ा करेगा ।
इस सेवा में संत रामपाल जी महाराज जी के अनुयाई जिला सेवादार हीराराम साहू दशरथ केवट ताराचंद साहू संजय केवट शत्रुघ्न साहू आदि मौजूद थे।








