Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे मां महामाया दरबार मे पूजा अर्चना प्रदेश के खुशहाली के लिए की कामना

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर :—छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को धार्मिक नगरी रतनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने महामाया मातारानी के दर्शन कर प्रदेश की समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान उनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन पर श्रद्धालुओं और नगरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिर प्रांगण में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता के सुख-समृद्धि और विकास की राह में माता रानी से आशीर्वाद मांगा।

रतनपुर स्थित महामाया मंदिर छत्तीसगढ़ की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मुख्यमंत्री का यह दौरा धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से विशेष महत्व का रहा।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp