Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन कौंदकेरा में सम्पन्न

स्वदेशी अपनाने कार्यकर्ताओ ने लिया संकल्प

*राजिम:-* विधानसभा राजिम के ग्राम कौंदकेरा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन संपन्न हुआ।

सभा में मुख्य वक्ता पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू,राजिम विधायक रोहित साहू,पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता चुन्नीलाल साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमे गांव-गांव जाकर संदेश देना होगा कि स्वदेशी की ओर बढ़ें और अपने रोजमर्रा के उपयोग में देश में बने उत्पादों का इस्तेमाल करें। जब लोग देश में बने सामान को प्राथमिकता देंगे, तभी आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना वास्तविकता बनेगी। यह अभियान ग्रामीण अर्थव्यवस्था, स्वरोजगार और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।

विधायक रोहित साहू ने कहा कि गांव-गांव में विकास की गति तेज़ी से बढ़ रही है। सड़क, बिजली, टिन शेड और अन्य निर्माण कार्य तेजी से हो रहे हैं। विशेष रूप से कोपरा से पोखरा मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण 26 किलोमीटर लंबाई में, 77 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है, जिसका आज भूमिपूजन भी सम्पन्न हुआ। यह सभी कार्य मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार के मार्गदर्शन में किए जा रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प के तहत ग्रामीणों को स्वरोजगार और स्थानीय उत्पादों का उपयोग बढ़ाने की दिशा में भी सक्रिय किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे ग्राम स्तर पर लोगों को योजनाओं की जानकारी दें और उन्हें लाभान्वित करें।

पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को ग्राम-ग्राम तक पहुंचाएँ और लोगों को जागरूक करें। इसके माध्यम से न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है, बल्कि युवाओं में आत्मनिर्भर बनने की भावना और गांवों में विकास की गति भी तेज़ होगी।वही भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि भाजपा केवल सत्ता नहीं, सेवा और संगठन की पार्टी है।

आत्मनिर्भर भारत अभियान राष्ट्र के पुनर्निर्माण का अभियान है। कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे गांव-गांव में स्वदेशी अपनाने का संदेश पहुँचाएँ, क्योंकि आत्मनिर्भर भारत का सपना संगठन की मजबूती से ही साकार होगा।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू एवं सोमप्रकाश साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन भाजपा जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटके ने किया।इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष इंद्राणी नेहरू साहू,जिला पंचायत सभापति गण नंदनी ओमकार साहू,शिवांगी चतुर्वेदी,लेखराज ध्रुवा,नगर पालिका गरियाबंद अध्यक्ष रिखी यादव कोपरा नगर पंचायत अध्यक्ष रूपनारायण साहू,भाजपा जिला उपाध्यक्ष ईश्वर साहू,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंजू नायक,जगदीश यदु,रामूराम साहू,मंडल अध्यक्ष गण राजिम रिकेश साहू,कोपरा गोपीराम ध्रुव,खडमा हेमंत सिन्हा,मंडल महामंत्री गण हेमन वर्मा,धान बाईं साहू,पालेंद्र साहू,प्रेम टोडर,दयाराम यदु,धनीराम साहू,दिलीप साहू,संतराम साहू,सरपंच संघ अध्यक्ष हरिस साहू,जनपद सदस्य रामेश्वरी कुर्रे,हीरामणि साहू,पूर्व जनपद अध्यक्ष टोकेश्वरी मांझी,सरपंच राधिका यादव,मकसूदन साहू,बाबूलाल साहू,महेश साहू,दीपक साहू,देवकी साहू,तारणी सेन,शशिकला साहू,द्विजराम साहू,फुलजी साहू,बूथ अध्यक्ष मनहरण साहू,परस साहू,बेद्रप्रकास साहू,चंद्रहास साहू,देवकी साहू,मधु नत्थानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

चांद पर पहुंचने का सपना… गांव में मलेरिया से जंग! चुनाखोदरा में मलेरिया के 2 पॉजिटिव मिले, बीएमओ की तत्परता से सिम्स भेजे गए मरीज; कुरदर क्षेत्र में स्वास्थ्य अमला अलर्ट
आज फोकस में

चांद पर पहुंचने का सपना… गांव में मलेरिया से जंग! चुनाखोदरा में मलेरिया के 2 पॉजिटिव मिले, बीएमओ की तत्परता से सिम्स भेजे गए मरीज; कुरदर क्षेत्र में स्वास्थ्य अमला अलर्ट

डीआईजी/एसएसपी रजनेश सिंह ने दिखाई हरी झंडी, अपराध नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग को मिलेगी नई मजबूती
आज फोकस में

डीआईजी/एसएसपी रजनेश सिंह ने दिखाई हरी झंडी, अपराध नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग को मिलेगी नई मजबूती

विधायक दिलीप लहरिया के सतत प्रयासों से मस्तूरी विधानसभा को मिली  2 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात
आज फोकस में

विधायक दिलीप लहरिया के सतत प्रयासों से मस्तूरी विधानसभा को मिली 2 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात

डिग्री है तो दिखाइए, नहीं तो क्लीनिक बंद कर मजदूरी कीजिए
आज फोकस में

डिग्री है तो दिखाइए, नहीं तो क्लीनिक बंद कर मजदूरी कीजिए

एकल शिक्षक के भरोसे चल रहा प्राथमिक स्कूल, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित; 15 दिन में शिक्षक नहीं मिला तो तालाबंदी की चेतावनी
आज फोकस में

एकल शिक्षक के भरोसे चल रहा प्राथमिक स्कूल, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित; 15 दिन में शिक्षक नहीं मिला तो तालाबंदी की चेतावनी

ड्रोन सर्वे के खिलाफ किसानों का महा मोर्चा!
आज फोकस में

ड्रोन सर्वे के खिलाफ किसानों का महा मोर्चा!

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp