Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रायपुर : तालाब सौंदर्यीकरण, मुक्तिधाम उन्नयन, मांगलिक भवन तथा हाट-बाजार निर्माण के लिए 2.67 करोड़ मंजूर उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद सूडा द्वारा आदेश जारी

रायपुर,:—नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) द्वारा बेमेतरा जिले के थानखम्हरिया नगर पंचायत में तालाब सौंदर्यीकरण, मुक्तिधाम उन्नयन, मांगलिक भवन तथा हाट-बाजार के निर्माण के लिए दो करोड़ 66 लाख 75 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद सूडा द्वारा इन कार्यों की स्वीकृति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। नगरीय प्रशासन विभाग के राज्य प्रवर्तित योजनाओं के अंतर्गत इन कार्यों के लिए राशि स्वीकृत की गई है।

सूडा द्वारा थानखम्हरिया नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-4, वार्ड क्रमांक-5, वार्ड क्रमांक-6 एवं वार्ड क्रमांक-8 में कईहा तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 73 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। थानखम्हरिया में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। वार्ड क्रमांक-9 में मुक्तिधाम के उन्नयन एवं अतिरिक्त सुविधाओं के लिए 47 लाख 75 हजार रुपए तथा हॉट-बाजार के निर्माण के लिए 50 लाख रुपए भी सूडा द्वारा स्वीकृत किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सभी कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

घर के आंगन में बुझ गई मासूम की जिंदगी, करंट ने छीनी 7 साल के बच्चे की सांस
आज फोकस में

घर के आंगन में बुझ गई मासूम की जिंदगी, करंट ने छीनी 7 साल के बच्चे की सांस

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में जलभराव, बिजली गिरने की चेतावनी
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में जलभराव, बिजली गिरने की चेतावनी

रतनपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आदतन बदमाश गिरफ्तार
आज फोकस में

रतनपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आदतन बदमाश गिरफ्तार

जिला न्यायालय कोण्डागांव  लोक अदालत में 28 प्रकरण का सुलह समाधान से राशि 92,36,497 /- रूपये का अवार्ड पारित
आज फोकस में

जिला न्यायालय कोण्डागांव लोक अदालत में 28 प्रकरण का सुलह समाधान से राशि 92,36,497 /- रूपये का अवार्ड पारित

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा रंगोली, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
आज फोकस में

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा रंगोली, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

वर्षों की सेवा का स्वर्णिम सफर हुआ पूर्ण, विदाई की बेला में छलक पड़े जज़्बात
आज फोकस में

वर्षों की सेवा का स्वर्णिम सफर हुआ पूर्ण, विदाई की बेला में छलक पड़े जज़्बात

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp