Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीपत ब्लॉक कांग्रेस ने किया निगरानी समिति का गठन

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत :— प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्पष्ट निर्देशानुसार सीपत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किसानों के हितों की रक्षा और धान खरीदी व्यवस्था में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ब्लॉक अंतर्गत सभी धान खरीदी केंद्रों में निगरानी समितियों का गठन कर दिया है। इस महत्वपूर्ण पहल के तहत सेवा सहकारी समितियों में अनुभवी कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, शोषण या परेशानी का सामना न करना पड़े। निगरानी समितियों का मुख्य उद्देश्य धान खरीदी के दौरान किसानों को समय पर टोकन, सही वजन, शीघ्र भुगतान, बिचौलियों पर रोक, भ्रष्टाचार एवं मनमानी पर नियंत्रण तथा शासन की मंशा के अनुरूप निष्पक्ष खरीदी सुनिश्चित करना है। सेवा सहकारी समिति सीपत में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र धीवर, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दुबे सिंह कश्यप, जनपद सभापति एवं वरिष्ठ कांग्रेसी मनोज खरे, रघुनाथ साहू, दुलार कश्यप को शामिल किया गया है।सेवा सहकारी समिति नरगोड़ा में हेमंत जायसवाल, प्रभातपुरी गोस्वामी, घनश्याम श्रीवास, संतोष भार्गव, प्रमित कोरी को जिम्मेदारी दी गई है। सेवा सहकारी समिति पोड़ी में किशन धूलिया, धनीराम साहू, सुरेंद्र पाटनवार, जनक कैवर्त को नियुक्त किया गया है।
सेवा सहकारी समिति कौवातल में राजेंद्र पटेल, राहुल खरे, राजेश कैवर्त, सुरेंद्र सूर्यवंशी, गोपाल पटेल शामिल हैं। सेवा सहकारी समिति जांजी में मनोहर पात्रे, अर्जुन साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक सूर्यवंशी, पुरुषोत्तम राजपूत, उमेश चंद्राकर को निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। सेवा सहकारी समिति देवरी में वृंदा सूर्यवंशी, दुर्गा तिवारी, पंकज राठौर, विक्रम सूर्यवंशी, प्रीतेश पनौरे को समिति में शामिल किया गया है। सेवा सहकारी समिति कौड़ियां में तानाजी राव बांकरे, राजकुमार जगत, धनेश्वर साहू, दिलीप मननेवार को नियुक्त किया गया है। सेवा सहकारी समिति एरमसाही में रामेश्वर साहू, मेघनाथ खांडेकर, नरेंद्र दिनकर, रामचंद्र यादव, बलीराम पटेल, रामखिलावन यादव शामिल हैं। सेवा सहकारी समिति गतौरा में देव सिंह पोरते, देवी कुर्रे, वीरेंद्र शर्मा, शिवा राठौर, रामशंकर श्रीवास, कृष्ण कुमार राठौर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सेवा सहकारी समिति निरतू में धनश्याम नेताम, वीरेंद्र श्याम, धनीराम, सुभाष सिंह राज, नारायण सिंह श्याम शामिल किए गए हैं। सेवा सहकारी समिति कुकदा में नूर मोहम्मद, अशोक मेंरावी, अर्जुन गंधर्व, वीरेंद्र लैहर्षण, माया खान को निगरानी समिति में रखा गया है।सेवा सहकारी समिति खम्हरिया में इसाक खान, कार्तिक सिंह मेरावी, नन्द कुमार साहू, मोतीकिशोर जायसवाल, खिलावन ठाकुर को दायित्व सौंपा गया है। सेवा सहकारी समिति धनियां में रामसनेही कमल, मुकेश यादव, अश्वनी कश्यप, बजरंग धनवार, अर्जुन पाटनवार शामिल हैं। सेवा सहकारी समिति सोठी में भागीरथी पोरते, बुटन पाटनवार, दीपक साहू, चिंताराम चंद्राकर, विमल तिवारी को निगरानी समिति का सदस्य बनाया गया है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र धीवर ने कहा कि धान खरीदी में किसी भी स्तर पर लापरवाही, भ्रष्टाचार या किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी हर धान खरीदी केंद्र पर किसानों की आवाज बनकर खड़ी रहेगी। सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दुबे सिंह कश्यप ने कहा कि धान खरीदी केंद्रों पर सहकारी समितियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। निगरानी समितियां व्यवस्था को मजबूत करने और किसानों को राहत दिलाने का काम करेंगी। जनपद सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसी मनोज खरे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसान हितैषी रही है। यह निगरानी समितियां जमीनी स्तर पर किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगी। अंत में कांग्रेस नेताओं ने सभी समिति सदस्यों से पूरी ईमानदारी, सजगता और संवेदनशीलता के साथ किसानों के हित में कार्य करने का आह्वान किया।

डेढ़ साल से भुगतान अटका, PHE ठेकेदारों ने उतारी शर्ट
आज फोकस में

डेढ़ साल से भुगतान अटका, PHE ठेकेदारों ने उतारी शर्ट

विधानसभा के मानसून सत्र में मुख्यमंत्री व दोनों उपमुख्यमंत्रियों से की आत्मीय भेंट, लोकतांत्रिक प्रक्रिया का लिया अनुभव
आज फोकस में

विधानसभा के मानसून सत्र में मुख्यमंत्री व दोनों उपमुख्यमंत्रियों से की आत्मीय भेंट, लोकतांत्रिक प्रक्रिया का लिया अनुभव

भारी बारिश के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 45 कॉम्बेट टीमें 24×7 तैनात
आज फोकस में

भारी बारिश के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 45 कॉम्बेट टीमें 24×7 तैनात

विशेष लेख:- दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की नई इबारत: नारायणपुर में समय पर उपचार, सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ बचपन की ओर सशक्त कदम
आज फोकस में

विशेष लेख:- दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की नई इबारत: नारायणपुर में समय पर उपचार, सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ बचपन की ओर सशक्त कदम

कोटा विकासखंड के शिक्षकों ने बढ़ाया जिले का राष्ट्रीय स्तर पर कोटा के शिक्षकों का शानदार सम्मान
आज फोकस में

कोटा विकासखंड के शिक्षकों ने बढ़ाया जिले का राष्ट्रीय स्तर पर कोटा के शिक्षकों का शानदार सम्मान

महिलाओं की एकजुटता से बचेगी छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा, कांग्रेस विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाएं”
आज फोकस में

महिलाओं की एकजुटता से बचेगी छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा, कांग्रेस विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाएं”

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp