Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कंडरा आदिवासी समाज के सामुदायिक भवन हेतु 25 लाख की स्वीकृति, विधायक रोहित साहू का जताया आभार

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

राजिम मेला मैदान के पास होगा भवन का निर्माण

*गरियाबंद* :- कंडरा आदिवासी समाज राजिम राज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक रोहित साहू द्वारा 25 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह सामुदायिक भवन राजिम के मेला मैदान क्षेत्र में कंडरा आदिवासी समाज की स्वयं की भूमि पर, मेला मैदान स्थल के समीप निर्मित किया जाएगा।
भवन निर्माण की स्वीकृति मिलने पर कंडरा आदिवासी समाज के समाज प्रमुखों एवं पदाधिकारियों ने विधायक निवास पहुँचकर विधायक रोहित साहू से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर समाज की ओर से विधायक को गुलदस्ता, शाल एवं श्रीफल भेंट कर आभार व्यक्त किया गया।
इस दौरान कंडरा आदिवासी समाज राजिम राज के अध्यक्ष विजय कंडरा,टीकम कटियारा,भीम कंडरा,सत्यप्रकाश कंडरा,लोकेश कंडरा,कैलास कंडरा,कौशल कंडरा,बाबुलाल कंडरा,रामकुमार कंडरा, रवि कंडरा, शिवकुमार कंडरा सहित समाज के अन्य सामाजिक पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। समाजजनों ने कहा कि सामुदायिक भवन के निर्माण से समाज की सामाजिक बैठकों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पारंपरिक आयोजनों एवं विकासात्मक गतिविधियों को सुदृढ़ आधार मिलेगा।
विधायक रोहित साहू ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास हेतु शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता है। सामुदायिक भवन समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती एवं सांस्कृतिक पहचान को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

रतनपुर में दर्दनाक हादसा: घर में सो रही 9 वर्षीय मासूम को करैत ने डसा, इलाज के दौरान मौत
आज फोकस में

रतनपुर में दर्दनाक हादसा: घर में सो रही 9 वर्षीय मासूम को करैत ने डसा, इलाज के दौरान मौत

ज्ञान ,सेवा और संस्कार की मिसाल शिक्षिका मंजू मिश्रा के सम्मान में सेवानिवृत समारोह कल
आज फोकस में

ज्ञान ,सेवा और संस्कार की मिसाल शिक्षिका मंजू मिश्रा के सम्मान में सेवानिवृत समारोह कल

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल
आज फोकस में

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही
आज फोकस में

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा
आज फोकस में

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर
आज फोकस में

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp