Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चाकू लेकर लोगों को डराने वाला बदमाश गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में भेजा गया जेल

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर:—थाना क्षेत्र में शांति भंग करने और आमजन को भयभीत करने वाले एक बदमाश पर रतनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया है, जिस पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज थाना रतनपुर में फोन के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कोसगाई मंदिर, रतनपुर के पास एक व्यक्ति खुलेआम चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है और उत्पात मचा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों—ग्रामीण पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस—को अवगत कराया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के बाद थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया। पुलिस टीम ने कोसगाई मंदिर के पास चाकू दिखाकर लोगों को आतंकित कर रहे रामकुमार कहरा पिता गणेश राम कहरा, उम्र 30 वर्ष, निवासी कहरापारा, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर को मौके से पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक लोहे का धारदार चाकू जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नीलेश पाण्डेय, आरक्षक बलदेव सिंह एवं गोविंदा जायसवाल का विशेष योगदान रहा।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली है।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp