Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

डिग्री है तो दिखाइए, नहीं तो क्लीनिक बंद कर मजदूरी कीजिए

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

आमागोहन PHC में निजी प्रैक्टिशनरों की बैठक, बीएमओ निखलेश गुप्ता ने दो टूक कहा—मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

आमागोहन/कोटा:— अवैध क्लीनिक और बिना मान्यता के चिकित्सा कार्य करने वालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती का रुख अपना लिया है। शनिवार को आमागोहन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में PHC प्रभारी के नेतृत्व में क्षेत्र के निजी प्रैक्टिशनरों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान संबंधित प्रैक्टिशनरों की शैक्षणिक एवं चिकित्सा संबंधी डिग्रियों और दस्तावेजों की जांच की गई।

बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी अखिलेश गुप्ता ने साफ शब्दों में कहा कि बिना वैध योग्यता और जरूरी दस्तावेजों के मरीजों का इलाज करने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध क्लीनिक और झोलाछाप डॉक्टरों की गतिविधियां किसी भी स्थिति में चलने नहीं दी जाएंगी।
दस्तावेज हैं तो जांच में दिखाएं, नहीं तो बंद करें क्लीनिक
बीएमओ गुप्ता ने निजी प्रैक्टिशनरों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जिनके पास वैध डिग्री और आवश्यक दस्तावेज हैं, वे उन्हें जांच के दौरान प्रस्तुत करें। बिना योग्यता के चिकित्सा कार्य करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मरीजों की जिंदगी के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वास्थ्य विभाग बर्दाश्त नहीं करेगा।

PHC प्रभारी ने भी दी समझाइश
बैठक में PHC प्रभारी आमागोहन द्वारा निजी प्रैक्टिशनरों को चिकित्सा कार्य में निर्धारित नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। उन्हें मरीजों के उपचार में सावधानी बरतने और अपनी योग्यता एवं वैध दस्तावेजों के अनुरूप ही चिकित्सा सेवा देने के निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य विभाग का स्पष्ट संदेश
स्वास्थ्य विभाग की इस बैठक से क्षेत्र में बिना वैध योग्यता के चिकित्सा कार्य करने वालों में हड़कंप की स्थिति है। विभाग ने संकेत दिया है कि आगे भी निजी क्लीनिकों और प्रैक्टिस करने वालों की जांच जारी रह सकती है। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बीएमओ नीखलेश गुप्ता का संदेश साफ है—इलाज के नाम पर किसी की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं, योग्यता और दस्तावेज जरूरी हैं।

शालेय खेल खुद प्रतियोगिता में बिलासपुर का दबदबा बरकरार
आज फोकस में

शालेय खेल खुद प्रतियोगिता में बिलासपुर का दबदबा बरकरार

भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ का परचम: मेलनाडीह के नैतिक सिंह ध्रुवे बने CBSE ईस्ट ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियन
आज फोकस में

भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ का परचम: मेलनाडीह के नैतिक सिंह ध्रुवे बने CBSE ईस्ट ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियन

चांद पर पहुंचने का सपना… गांव में मलेरिया से जंग! चुनाखोदरा में मलेरिया के 2 पॉजिटिव मिले, बीएमओ की तत्परता से सिम्स भेजे गए मरीज; कुरदर क्षेत्र में स्वास्थ्य अमला अलर्ट
आज फोकस में

चांद पर पहुंचने का सपना… गांव में मलेरिया से जंग! चुनाखोदरा में मलेरिया के 2 पॉजिटिव मिले, बीएमओ की तत्परता से सिम्स भेजे गए मरीज; कुरदर क्षेत्र में स्वास्थ्य अमला अलर्ट

डीआईजी/एसएसपी रजनेश सिंह ने दिखाई हरी झंडी, अपराध नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग को मिलेगी नई मजबूती
आज फोकस में

डीआईजी/एसएसपी रजनेश सिंह ने दिखाई हरी झंडी, अपराध नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग को मिलेगी नई मजबूती

विधायक दिलीप लहरिया के सतत प्रयासों से मस्तूरी विधानसभा को मिली  2 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात
आज फोकस में

विधायक दिलीप लहरिया के सतत प्रयासों से मस्तूरी विधानसभा को मिली 2 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात

<span style=डिग्री है तो दिखाइए, नहीं तो क्लीनिक बंद कर मजदूरी कीजिए">
आज फोकस में

डिग्री है तो दिखाइए, नहीं तो क्लीनिक बंद कर मजदूरी कीजिए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp