Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आधारशिला के 9 कराते खिलाड़ी 8वीं छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन कराते चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर :— धमतरी में आयोजित *8वीं छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन कराते चैंपियनशिप – 2026* का आयोजन *14 व 15 नवंबर 2026* को *बाबू पंडरी राव कृदत्त इंडोर स्टेडियम, आमातालाब, धमतरी* में किया जा रहा है। इस चैंपियनशिप का आयोजन *धमतरी कराते डो एसोसिएशन (DKDA)* द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता में सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर, सीनियर, टीम कुमिते एवं ओपन कुमिते वर्ग में मुकाबले होंगे। इस राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल के खिलाड़ी *काता एवं कुमिते* दोनों वर्गों में भाग लेंगे। टीम का नेतृत्व के आधारशिला के कराते कोच सेन्सई विनय गढ़ेवाल करेंगे। प्रतिभागी खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है: बालिका वर्ग में -7 वर्ष – अस्मिता गढ़ेवाल – 20 किग्रा, 8 वर्ष – तृषा यादव – 25 किग्रा, 10 वर्ष – भार्गवी साहू – 30 किग्रा, 11 वर्ष – आयुषी साहू – 30 किग्रा एवं आराध्या भारत – 40 किग्रा, -15 वर्ष – सौम्या विश्वकर्मा – 54 किग्रा में खेलने उतरेगी उसी प्रकार बालक वर्ग में – 6 वर्ष से कम छत्रपाल गढ़ेवाल – 20 किग्रा, 10 वर्ष – चिरायु नेताम – 25 किग्रा, 13 वर्ष – अथर्व शर्मा – 35 किग्रा रहेंगे और अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। कोच सेन्सई विनय गढ़ेवाल ने बताया की कराते केवल मार्शल आर्ट नहीं, बल्कि आत्मरक्षा, अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक-मानसिक संतुलन का खेल है। इसमें काता (पूर्व निर्धारित तकनीकों का प्रदर्शन) और कुमिते (प्रतिद्वंद्वी के साथ मुकाबला) दो मुख्य विधाएं होती हैं। आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल के चेयरमैन डॉ अजय श्रीवास्तव ने बताया कि नियमित अभ्यास से बच्चों में एकाग्रता, साहस, धैर्य और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। यही कारण है कि आज छोटे-छोटे बच्चे भी कराते खेल की ओर आकर्षित हो रहे हैं और राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रहे हैं। सभी खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करने के लिए आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल के चेयरमैन डॉ अजय श्रीवास्तव, डायरेक्टर एसके जनास्वामी, प्रिंसिपल श्रीमती जी आर मधुलिका, वाइस प्रिंसिपल जोशी जोश एवं एवीएम के मुख्य खेल प्रभारी उत्तम साहू ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

नारायणपुर बखरुपारा में जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मंडावी ने दिवंगत स्वर्गीय महेश पटेल के परिजनों संग धूमधाम से मनाई गोवर्धन पूजा, पेश की अनूठी मिसाल
आज फोकस में

नारायणपुर बखरुपारा में जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मंडावी ने दिवंगत स्वर्गीय महेश पटेल के परिजनों संग धूमधाम से मनाई गोवर्धन पूजा, पेश की अनूठी मिसाल

<span style=आधारशिला के 9 कराते खिलाड़ी 8वीं छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन कराते चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे">
आज फोकस में

आधारशिला के 9 कराते खिलाड़ी 8वीं छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन कराते चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे

गतवा रेलवे फाटक के पास आंखों में मिर्ची डालकर बाइक लूटने वाले गिरोह पर कोटा पुलिस का प्रहार, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

गतवा रेलवे फाटक के पास आंखों में मिर्ची डालकर बाइक लूटने वाले गिरोह पर कोटा पुलिस का प्रहार, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, 11 दिसंबर तक करें आवेदन
आज फोकस में

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, 11 दिसंबर तक करें आवेदन

कम धान बेचने पर भी किसानों को मिलेगी पूरी आदान सहायता, प्रति एकड़ 13,839 रुपये देगी सरकार
आज फोकस में

कम धान बेचने पर भी किसानों को मिलेगी पूरी आदान सहायता, प्रति एकड़ 13,839 रुपये देगी सरकार

धरमजयगढ़ को जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के समक्ष मांग पत्र रखेगा अधिवक्ता संघ
आज फोकस में

धरमजयगढ़ को जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के समक्ष मांग पत्र रखेगा अधिवक्ता संघ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp