
नारायणपुर :—जिला मुख्यालय के बखरुपारा स्थित वार्ड क्रमांक 07 में गोवर्धन पूजा का त्योहार बेहद खास और भावुक माहौल में मनाया गया। इस शुभ अवसर पर नारायणपुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मंडावी ने सादगी और संवेदनशीलता की अनूठी मिसाल पेश करते हुए वार्ड के दिवंगत निवासी स्वर्गीय महेश पटेल के परिजनों के साथ मिलकर गोवर्धन पूजा उत्सव धूमधाम से मनाया।

त्योहारों की खुशियों के बीच अपने जन प्रतिनिधियों को अपने साथ पाकर पटेल परिवार ने सम्मान के साथ स्वागत किया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंडावी की इस अनूठी पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। उन्होंने दिवंगत महेश पटेल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके परिजनों को त्योहार की बधाई देते हुए ढांढस बंधाया।
सद्भाव और परंपरा का संदेश
इस अवसर पर *जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मंडावी* ने कहा कि गोवर्धन पूजा हमारी सनातन संस्कृति, प्रकृति प्रेम और सामाजिक भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “त्योहारों का असली आनंद तभी है जब हम समाज के हर वर्ग और कठिन समय से गुजर रहे परिजनों के चेहरे पर मुस्कान ला सकें। यह पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आपस में प्रेम, सम्मान और संबल बांटने का अवसर है।
कार्यक्रम के अंत में सभी को गोवर्धन पूजा की बधाई देते हुए संदेश दिया गया कि यह पर्व हमें गौसेवा, श्रद्धा, पर्यावरण संरक्षण और समाज में आपसी प्रेम व आत्मीयता बनाए रखने की प्रेरणा देता है। गौसेवा और आस्था से आलोकित यह पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आए।
*इस पावन अवसर पर उत्तम चंद्र जैन (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा), अनुराग पाण्डेय (महामंत्री, भाजपा शहर मंडल नारायणपुर), अनिल खोबरागड़े (अध्यक्ष, जिला पत्रकार संघ नारायणपुर) आलोक झा, भुषण पटेल, रहें शामिल।
सभी ने मिलकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार गोवर्धन देव की पूजा-अर्चना की और जिले की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

नारायणपुर बखरुपारा में जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मंडावी ने दिवंगत स्वर्गीय महेश पटेल के परिजनों संग धूमधाम से मनाई गोवर्धन पूजा, पेश की अनूठी मिसाल">








