Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

“माँ की ममता को हरियाली का प्रणाम – भाजपा रतनपुर मंडल ने ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ अभियान में रोपे जीवन के बीज”

रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट
रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

रतनपुर, बिलासपुर:–
“माँ सिर्फ जन्म नहीं देती, वह जीवन को सींचती है, संवारती है और संजीवनी देती है।” इसी भावनात्मक सोच को साकार रूप देते हुए भाजपा रतनपुर मंडल द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ अभियान के अंतर्गत रविवार को धान मंडी मेला परिसर सहित रतनपुर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया।

यह अभियान केवल पर्यावरण संरक्षण नहीं, बल्कि माँ के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता की हरियाली से ओतप्रोत एक संवेदनशील पहल है। माँ के नाम पर पौधा रोपकर कार्यकर्ताओं ने माँ की ममता, सेवा, त्याग और संरक्षण की भावना को प्रकृति के साथ जोड़ने का पवित्र संकल्प लिया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गा कश्यप महामंत्री प्रसांत यादव, दुर्गा कश्यप पूर्व मंडल अध्यक्ष तिरिथ यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और समाजसेवियों की मौजूदगी में सैकड़ों पौधे रोपे गए, जिनमें आम, नीम, पीपल, अमरूद, गुलमोहर जैसे छायादार और फलदार वृक्ष शामिल थे। पौधारोपण के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने यह भी संकल्प लिया कि वे इन पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें पेड़ बनते हुए माँ की तरह संरक्षण देंगे।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दुर्गा कश्यप ने कहा –
“पेड़ न केवल ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि हमारे जीवन में स्थायित्व, शांति और आश्रय का प्रतीक होते हैं – जैसे हमारी माँ। जब हम माँ के नाम एक पेड़ लगाते हैं, तो हम उनके त्याग और प्रेम को हरियाली के रूप में दुनिया को सौंपते हैं।”

यह कार्यक्रम केवल एक दिन की पहल नहीं, बल्कि हर वर्ष इस मुहिम को और व्यापक रूप देने का संकल्प है। आने वाले समय में हर कार्यकर्ता एक नहीं, कई पौधे अपनी माँ, बहन, बेटी या मातृभूमि के नाम लगाएगा, जिससे यह अभियान जनआंदोलन का रूप ले सके।

‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ न केवल पर्यावरण बचाने की मुहिम है, बल्कि यह मां की ममता को प्रकृति की गोद में जीवित रखने का प्रयास भी है।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp