Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीपत :–कभी भी गिर सकता है जर्जर टंकी,मंडरा रहा हादसों का खतरा

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत :— ग्राम कौड़िया के संतोषी चौक, वार्ड क्रमांक 02 में स्थित करीब 15 वर्ष पुरानी पानी टंकी आज ग्रामीणों के लिए जीवनदायिनी नहीं, बल्कि मौत का साया बन चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि अब तक इस टंकी से एक बूंद पानी भी नहीं मिल पाया, लेकिन आज इसकी जर्जर हालत से पूरा मोहल्ला दहशत में जी रहा है।

बीते दिनों बारिश के दौरान टंकी की बीम और छड़ भरभराकर गिर गईं। कभी सीढ़ियाँ टूटकर राहगीरों को घायल कर देती हैं तो कभी सरिया और कंक्रीट के टुकड़े गिरकर लोगों को चोट पहुँचा देते हैं। पूर्व सरपंच प्रतिनिधि धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सन 2021 में ही इस टंकी का सर्वे कराया गया था। सर्वे टीम ने इसे डिस्मेंटल (धराशायी) करने की सिफारिश की थी

, लेकिन चार साल गुजर जाने के बाद भी फाइलें सरकारी दफ्तरों में धूल खा रही हैं। कई बार जनसमस्या निवारण शिविर में भी आवेदन दिया गया, मगर विभाग की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया। वर्तमान सरपंच श्रीमती सरिता परमेश्वर राठौर का कहना है कि पानी टंकी बीते 15 सालों से जर्जर है। शासन प्रशासन को लगातार आवेदन देने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। सरपंच प्रतिनिधि धनेश्वर राठौर ने बताया कि साढ़े तीन महीने पहले सुशासन तिहार के दौरान भी पीएचई विभाग को इस समस्या से अवगत कराया गया था।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते इसे गिराया नहीं गया, तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। वार्ड पंच गायत्री राठौर ने कहा कि यदि कोई गंभीर दुर्घटना होती है तो ग्रामीण सीधे पंच सरपंच पर दबाव डालते हैं। गांव के निवासी 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला दशमत बाई गन्धर्व ने बताया कि पानी भरते समय उनके सिर पर टंकी का बड़ा टुकड़ा गिरने से उन्हें गंभीर चोट आई थी।

वहीं सूरज क्षत्रिय ने बताया कि हाल ही में पानी भरते वक्त सीमेंट का सरिया गिरकर उनके पैर में गहरी चोट लगी। टंकी के नीचे ही गांव का एकमात्र हैंडपंप है, जिससे लोग रोज़ाना पीने का पानी भरते हैं। बाजू में किराना दुकान भी है जहां दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। इतना ही नहीं, कुछ ग्रामीणों ने टंकी के नीचे गौशाला बना दी है। इससे वहां बंधे पशु भी मौत के साए में जी रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि टंकी पर अक्सर बंदरों की उछलकूद से भी इसके हिस्से टूटकर नीचे गिरते रहते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यह टंकी सिर्फ बनाकर छोड़ दी गई योजना का हिस्सा है, जो कभी सफल नहीं हो सकी। अब यह टंकी गांववासियों के लिए खौफ का ढांचा बन चुकी है। लोगों ने शासन-प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द इस टंकी को धराशायी कर नया निर्माण किया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले लोगों की जान सुरक्षित हो सके। स्पष्ट है कि यदि अब भी प्रशासन ने संज्ञान नहीं लिया तो यह जर्जर टंकी कभी भी बड़ी त्रासदी को जन्म दे सकती है।

शालेय खेल खुद प्रतियोगिता में बिलासपुर का दबदबा बरकरार
आज फोकस में

शालेय खेल खुद प्रतियोगिता में बिलासपुर का दबदबा बरकरार

भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ का परचम: मेलनाडीह के नैतिक सिंह ध्रुवे बने CBSE ईस्ट ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियन
आज फोकस में

भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ का परचम: मेलनाडीह के नैतिक सिंह ध्रुवे बने CBSE ईस्ट ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियन

चांद पर पहुंचने का सपना… गांव में मलेरिया से जंग! चुनाखोदरा में मलेरिया के 2 पॉजिटिव मिले, बीएमओ की तत्परता से सिम्स भेजे गए मरीज; कुरदर क्षेत्र में स्वास्थ्य अमला अलर्ट
आज फोकस में

चांद पर पहुंचने का सपना… गांव में मलेरिया से जंग! चुनाखोदरा में मलेरिया के 2 पॉजिटिव मिले, बीएमओ की तत्परता से सिम्स भेजे गए मरीज; कुरदर क्षेत्र में स्वास्थ्य अमला अलर्ट

डीआईजी/एसएसपी रजनेश सिंह ने दिखाई हरी झंडी, अपराध नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग को मिलेगी नई मजबूती
आज फोकस में

डीआईजी/एसएसपी रजनेश सिंह ने दिखाई हरी झंडी, अपराध नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग को मिलेगी नई मजबूती

विधायक दिलीप लहरिया के सतत प्रयासों से मस्तूरी विधानसभा को मिली  2 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात
आज फोकस में

विधायक दिलीप लहरिया के सतत प्रयासों से मस्तूरी विधानसभा को मिली 2 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात

डिग्री है तो दिखाइए, नहीं तो क्लीनिक बंद कर मजदूरी कीजिए
आज फोकस में

डिग्री है तो दिखाइए, नहीं तो क्लीनिक बंद कर मजदूरी कीजिए

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp