Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सामरिक क्षेत्रीय मुख्‍यालय (भुवनेश्‍वर), आईटीबीपी, कोंडागांव में, हिंदी पखवाड़े का समापन

कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट
कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट

कोंडागांव:—-, छत्‍तीसगढ- 29 सितंबर, 2025:* भारत-तिब्‍बत सीमा पुलिस के सामरिक क्षेत्रीय मुख्‍यालय (भुवनेश्‍वर), कोंडागांव (छत्‍तीसगढ) में आज *‘हिंदी पखवाड़े’* का समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें श्री ए.एन. दत्‍ता, सेनानी (स्‍टाफ) द्वारा वर्चुअली हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित करवाई गई प्रतियोगिताओं में क्रमश: ‘प्रथम’, द्वितीय’ व ‘तृतीय’ स्‍थान प्राप्‍त करने वाले पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई प्रेषित कीं। इस अवसर पर श्री सुनील चंद्र पोखरियाल, द्वितीय कमान ने विजेताओं को प्रमाण पत्र भेंट किए गए।

कांस्‍टेबल सन्‍दीप, कांस्‍टेबल सूरज कुंडू, कांस्‍टेबल शान्‍तनु माइति एवं हेड कांस्‍टेबल सचिन ने श्रेष्‍ठ प्रदर्शन करते हुए क्रमश: ‘हिंदी निबंध’, ‘हिंदी शब्‍द श्रंखला’, ‘हिंदी सुलेख’ और ‘हिंदी नोटिंग/ड्रॉफ्टिंग’ प्रतियोगिताओं में ‘प्रथम’ स्‍थान हासिल किया। इस समारोह में कोंडागांव के अलावा क्षेत्रीय मुख्‍यालय (भुवनेश्‍वर), खोर्द्धा (ओडिशा) से भी ऑनलाइन माध्‍यम से पदाधिकारी उपस्थित रहे। दत्‍ता ने सभी को हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ भाग लेने के लिए शाबासी दी और रोजमर्रा के कामकाज व बोलचाल में हिंदी के ज्‍यादा से ज्‍यादा प्रयोग पर बल दिया।
इस पखवाड़े का शुभारंभ 15 सितंबर, 2025 को किया गया था

और इस दौरान 7 हिंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन सभी प्रतियोगिताओं का उद्देश्‍य सरकारी कामकाज में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देना है और भारत सरकार की राजभाषा नीति को सफल बनाना है। इस अवसर पर क्षेत्रीय मुख्‍यालय, आईटीबीपी के अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी व जवान भी मौजूद रहे।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp