Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रायपुर : नक्सल प्रभावित वनांचल में विकास की किरण

रायपुर :–छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव वर्ष में कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के ग्राम पंचायत धनोरा की रतो बाई के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने दीपोत्सव के पूर्व नई रोशनी लाई है। सुदूर वनांचल की अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला नक्सल हिंसा से पीड़ित रती बाई को केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रही इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत एक विशेष परियोजना के माध्यम से पक्का आवास प्राप्त हुआ है।

रतो बाई को योजना के तहत 1.20 लाख रुपये का अनुदान स्वीकृत किया गया था। इस योजना की एक उल्लेखनीय विशेषता यह भी है आवास निर्माण के लिए उन्हें मनरेगा के तहत 90 दिवस का सुनिश्चित पारिश्रमिक 23490 रूपए भी मिला। यह सहयोग रत्तो बाई के लिए एक महत्वपूर्ण संबल साबित हुआ। जीविकोपार्जन के लिए रतो बाई सब्जी बेचने का कार्य करती है। शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना के साथ ही रतो बाई को महतारी वंदन योजना, उज्ज्वला योजना, नल जल योजना सौभाग्य योजना, शौचालय जैसे मूलभूत आवश्यकता को पूरा करने वाली योजनाओं का लाभ भी मिला है। यह विशेष परियोजना नक्सल हिंसा से प्रभावित वर्गों के कल्याण के लिए सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाती है। इसका उद्देश्य ऐसे परिवारों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान करना है।

इस पक्के आवास की प्राप्ति ने उन्हें एक सुरक्षित ठिकाना दिया है और उनकी वर्षों पुरानी चिंता को समाप्त किया है। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन किस प्रकार अंतिम व्यक्ति तक पहुँचकर उसके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। यह योजना न केवल लोगों को पक्के मकान उपलब्ध करा रही है, बल्कि उन्हें रोजगार, सुरक्षा और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार भी सुनिश्चित कर रही है।

शालेय खेल खुद प्रतियोगिता में बिलासपुर का दबदबा बरकरार
आज फोकस में

शालेय खेल खुद प्रतियोगिता में बिलासपुर का दबदबा बरकरार

भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ का परचम: मेलनाडीह के नैतिक सिंह ध्रुवे बने CBSE ईस्ट ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियन
आज फोकस में

भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ का परचम: मेलनाडीह के नैतिक सिंह ध्रुवे बने CBSE ईस्ट ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियन

चांद पर पहुंचने का सपना… गांव में मलेरिया से जंग! चुनाखोदरा में मलेरिया के 2 पॉजिटिव मिले, बीएमओ की तत्परता से सिम्स भेजे गए मरीज; कुरदर क्षेत्र में स्वास्थ्य अमला अलर्ट
आज फोकस में

चांद पर पहुंचने का सपना… गांव में मलेरिया से जंग! चुनाखोदरा में मलेरिया के 2 पॉजिटिव मिले, बीएमओ की तत्परता से सिम्स भेजे गए मरीज; कुरदर क्षेत्र में स्वास्थ्य अमला अलर्ट

डीआईजी/एसएसपी रजनेश सिंह ने दिखाई हरी झंडी, अपराध नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग को मिलेगी नई मजबूती
आज फोकस में

डीआईजी/एसएसपी रजनेश सिंह ने दिखाई हरी झंडी, अपराध नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग को मिलेगी नई मजबूती

विधायक दिलीप लहरिया के सतत प्रयासों से मस्तूरी विधानसभा को मिली  2 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात
आज फोकस में

विधायक दिलीप लहरिया के सतत प्रयासों से मस्तूरी विधानसभा को मिली 2 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात

डिग्री है तो दिखाइए, नहीं तो क्लीनिक बंद कर मजदूरी कीजिए
आज फोकस में

डिग्री है तो दिखाइए, नहीं तो क्लीनिक बंद कर मजदूरी कीजिए

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp