Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गरियाबंद ब्रेकिंग न्यूज — देर रात माँ कर्मा राइस मिल में भीषण आग, धान से भरी ट्रक जलकर खाक

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

गरियाबंद:- शनिवार देर रात गरियाबंद के पैरी नगर स्थित माँ कर्मा राइस मिल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मिल के बाहर खड़ी धान से भरी एक ट्रक आग की लपटों में घिर गई। घटना की सूचना मिलते ही मिल के कर्मचारियों ने तत्काल मिल मालिक विकास साहू को खबर दी। साहू ने तत्काल पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गाफू मेमन को सूचना दी, जिन्होंने बिना देर किए फायर ब्रिगेड और पुलिस विभाग से संपर्क कर मदद मांगी।

फायर टीम मौके पर पहुंची और पहले जलती हुई ट्रक पर काबू पाया, जिससे आग के फैलने से बड़ी दुर्घटना टल गई। गनीमत रही कि आग मिल के अंदर स्थित गोदाम तक नहीं पहुंची। लगभग रात 2:30 बजे तक फायर विभाग की टीम ने आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया।

मिल मालिक विकास साहू ने बताया कि ट्रक का अगला हिस्सा जल गया है, जबकि ट्रक में लोड करीब 200 कट्टा धान पूरी तरह राख हो गया। देर रात दो बजे पूर्व नपा अध्यक्ष गाफू मेमन की तत्परता और फायर विभाग की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp