Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कब्रिस्तान में पौधे रोपकर गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन ने किया वृक्षारोपण अभियान का समापन

धरमजयगढ़ से असलम खान की रिपोर्ट
धरमजयगढ़ से असलम खान की रिपोर्ट

पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर चला अभियान, पौधों के संवर्धन का भी लिया संकल्प

रायगढ़ ;—गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन इंडिया द्वारा वर्षाकाल में देशभर में चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत रायगढ़ में भी व्यापक अभियान संचालित किया गया। अभियान का शुभारंभ 29 जून 2026 को अनुविभागीय दंडाधिकारी रायगढ़ महेश शर्मा के हाथों पर्यावरण जागरूकता पोस्टर के विमोचन के साथ हुआ था।

अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर पर्यावरण जागरूकता से संबंधित पोस्टर लगाए गए तथा ऑटो रिक्शा में भी पोस्टर चस्पा कर आम लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की गई।

अभियान का समापन बेलादुला कब्रिस्तान में पौधारोपण कर किया गया। इस अवसर पर हजरत मौलाना हाफिज मोहम्मद दानिश रुदौलवी (इमाम, मस्जिद गरीब नवाज रायगढ़), नगर निगम रायगढ़ के नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया, राज्य हज कमेटी छत्तीसगढ़ के सदस्य गुलाम रहमान खान, सीरतुन्नबी कमेटी के सदर हाजी शेख मुबस्सीर हुसैन, जामा मस्जिद ट्रस्ट के सदर मोहम्मद आवेश रजा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा रायगढ़ के जिला अध्यक्ष असलम हुसैन तथा वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद मोहम्मद नवाब (नब्बू) सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

इसके अलावा डॉ. मोहम्मद कलीम अत्तारी, गुलाब भाई, हाजी गुलाम शोएब खान, अब्दुल कादिर साबरी (भय्यू), मोहम्मद शमशीर साबरी, कलीम बख्स, जुबैर भाई, शेख यावर हुसैन, शब्बीर अहमद साबरी, हिदायत खान, मोहम्मद अशरफ अत्तारी, सैय्यद तनवीर, शेख समीउल्लाह साबरी, शेख नाजीर हुसैन, मोहम्मद अनीस सिद्दीकी, मोहम्मद शमीम कुरैशी, मोहम्मद शकील, फजल अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर हजरत मौलाना दानिश साबरी ने कहा कि पौधे लगाना दीनी और दुनियावी दोनों लिहाज से लाभकारी है। हरा पत्ता अल्लाह की सना करता है, वहीं पेड़-पौधे ऑक्सीजन प्रदान करने के साथ वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड को सोखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग पर नियंत्रण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना जरूरी है और पैगंबर-ए-अकरम ने भी पौधे लगाने की प्रेरणा दी है।

नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया ने कहा कि आज समाज प्रदूषण की गंभीर मार झेल रहा है। वृक्षारोपण प्रदूषण कम करने का सशक्त माध्यम है। ऐसे में पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना अब हमारी सामाजिक जिम्मेदारी बन चुकी है।

राज्य हज कमेटी छत्तीसगढ़ के सदस्य गुलाम रहमान खान ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सहित देश-प्रदेश के नेतृत्व द्वारा लगातार वृक्षारोपण के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। हमें भी अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके संरक्षण और संवर्धन पर भी विशेष ध्यान देना जरूरी है।

कार्यक्रम के अंत में गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन रायगढ़ के सदर शेख कलीमुल्लाह वारसी ने पौधारोपण अभियान में शामिल सभी अतिथियों, सदस्यों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। पर्यावरण संरक्षण के लिए आगामी वर्ष भी पुनः व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

शासकीय स्कूल से बोरवेल का केबल चोरी, चकरभाठा पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा
आज फोकस में

शासकीय स्कूल से बोरवेल का केबल चोरी, चकरभाठा पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

NHRC के नोटिस के बाद एक्शन मे गरियाबंद कलेक्टर रणबीर शर्मा झमाझम बारिश के बीच देहारगुड़ा अधुरे पुल का किया निरीक्षण ठेकेदार को लगाई फटकार
आज फोकस में

NHRC के नोटिस के बाद एक्शन मे गरियाबंद कलेक्टर रणबीर शर्मा झमाझम बारिश के बीच देहारगुड़ा अधुरे पुल का किया निरीक्षण ठेकेदार को लगाई फटकार

चॉपी बांध चपोरा में चाकू लहराकर पर्यटकों को डराने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, 2 धारदार चाकू जब्त
आज फोकस में

चॉपी बांध चपोरा में चाकू लहराकर पर्यटकों को डराने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, 2 धारदार चाकू जब्त

तिफरा ओवरब्रिज के नीचे चाकू लेकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने किया गिरफ्तार
आज फोकस में

तिफरा ओवरब्रिज के नीचे चाकू लेकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोटा पुलिस का नशे के खिलाफ प्रहार, 36 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त
आज फोकस में

कोटा पुलिस का नशे के खिलाफ प्रहार, 36 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त

कमीशन के नाम पर भुगतान रुके होने के आरोप, फिंगेश्वर में विकास कार्य प्रभावित होने की चर्चा
आज फोकस में

कमीशन के नाम पर भुगतान रुके होने के आरोप, फिंगेश्वर में विकास कार्य प्रभावित होने की चर्चा

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp