Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नगर में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन, गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार के साथ दिया पोषण का संदेश

मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट
मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट

तखतपुर:-महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत तखतपुर के विभिन्न सेक्टरों के आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।
नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 12 में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि अमित मंदानी, पार्षद अंकित अग्रवाल एवं साक्षी दिलीप तोलानी विशेष रूप से शामिल हुए। आंगनबाड़ी केंद्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं छह माह की आयु पूर्ण कर चुके शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच, आवश्यक सावधानियों और संतुलित आहार के महत्व की जानकारी दी गई। वहीं शिशुओं के लिए छह माह के बाद पूरक पोषण आहार शुरू करने के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता एवं महिलाओं के लिए मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र में आने वाले बच्चों के लिए खिलौने भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में पर्यवेक्षक माधवी चंद्रा, नम्रता सोनी, सुनीता यादव, सरिता ठाकुर, आशा ठाकुर, भागमती वैष्णव, कमला बंजारे, सविता पांडेय, राम यादव सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को केवल पोषण एवं शिक्षा का केंद्र न बनाकर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और सामुदायिक सहभागिता का प्रभावी माध्यम बनाना रहा।

2047 के भारत के सपनों को बच्चों ने दी रंगों और शब्दों की उड़ान
आज फोकस में

2047 के भारत के सपनों को बच्चों ने दी रंगों और शब्दों की उड़ान

भगवान की भक्ति मोक्ष का द्वार,,, संतोषी नंदन
आज फोकस में

भगवान की भक्ति मोक्ष का द्वार,,, संतोषी नंदन

<span style=नगर में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन, गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार के साथ दिया पोषण का संदेश">
आज फोकस में

नगर में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन, गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार के साथ दिया पोषण का संदेश

गांधी-शास्त्री जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने दी श्रद्धांजलि
आज फोकस में

गांधी-शास्त्री जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने दी श्रद्धांजलि

राजिम विधायक कार्यालय में मनाई गई महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
आज फोकस में

राजिम विधायक कार्यालय में मनाई गई महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

कुटेना में महिलाओं की अनूठी पहल, महतारी वंदन की बचत से बन रहा मंदिर
आज फोकस में

कुटेना में महिलाओं की अनूठी पहल, महतारी वंदन की बचत से बन रहा मंदिर

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp