Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

करोड़ों की सड़क पर गड्ढों का राज, अधूरी नाली ने बढ़ाई मुसीबत

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

बेलगहना–गंगानगर बाईपास बदहाल: हर सफर हादसे का इंतजार, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

बेलगहना :—करोड़ों रुपये की लागत से बनी बेलगहना–गंगानगर बाईपास सड़क आज खुद अपनी बदहाली की गवाही दे रही है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढे और अधूरी छोड़ दी गई नाली ने लोगों का सफर मुश्किल ही नहीं, बल्कि जानलेवा बना दिया है।

बरसात में सड़क पर जलभराव होने से हालात और खराब हो गए हैं। रोजाना सैकड़ों ग्रामीण, स्कूली बच्चे और दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना के खतरे के बीच आवागमन करने को मजबूर हैं।

बरसात ने खोली निर्माण की पोल

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान नाली का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। बारिश का पानी सड़क पर जमा होने से डामर उखड़ गया और कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए। इससे सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

शिकायतें हुईं, लेकिन कार्रवाई नहीं

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों को शिकायत की गई, लेकिन अब तक न सड़क की मरम्मत हुई और न ही अधूरी नाली का निर्माण पूरा कराया गया। इससे लोगों में भारी आक्रोश है।

उपसरपंच की चेतावनी

बेलगहना के उपसरपंच अमित गुप्ता ने कहा, “यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत और नाली निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया गया तो ग्रामीणों के साथ आंदोलन किया जाएगा। जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।”

ग्रामीणों की प्रमुख मांगें

– बेलगहना–गंगानगर बाईपास सड़क की तत्काल मरम्मत।
– अधूरी नाली का निर्माण शीघ्र पूरा किया जाए।
– निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई हो।

रतनपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आदतन बदमाश गिरफ्तार
आज फोकस में

रतनपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आदतन बदमाश गिरफ्तार

जिला न्यायालय कोण्डागांव  लोक अदालत में 28 प्रकरण का सुलह समाधान से राशि 92,36,497 /- रूपये का अवार्ड पारित
आज फोकस में

जिला न्यायालय कोण्डागांव लोक अदालत में 28 प्रकरण का सुलह समाधान से राशि 92,36,497 /- रूपये का अवार्ड पारित

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा रंगोली, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
आज फोकस में

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा रंगोली, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

वर्षों की सेवा का स्वर्णिम सफर हुआ पूर्ण, विदाई की बेला में छलक पड़े जज़्बात
आज फोकस में

वर्षों की सेवा का स्वर्णिम सफर हुआ पूर्ण, विदाई की बेला में छलक पड़े जज़्बात

<span style=करोड़ों की सड़क पर गड्ढों का राज, अधूरी नाली ने बढ़ाई मुसीबत">
आज फोकस में

करोड़ों की सड़क पर गड्ढों का राज, अधूरी नाली ने बढ़ाई मुसीबत

“चौपाटी की जमीन पर अतिक्रमण और लापरवाही बर्दाश्त नहीं” – नेता प्रतिपक्ष कोमल सिंह ठाकुर
आज फोकस में

“चौपाटी की जमीन पर अतिक्रमण और लापरवाही बर्दाश्त नहीं” – नेता प्रतिपक्ष कोमल सिंह ठाकुर

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp