Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिला न्यायालय कोण्डागांव लोक अदालत में 28 प्रकरण का सुलह समाधान से राशि 92,36,497 /- रूपये का अवार्ड पारित

बस्तर संभागीय ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट
बस्तर संभागीय ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार माननीय न्यायामूर्ति रमेश सिन्हा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर* के द्वारा वर्चुवल माध्यम से शुभारंभ किया गया। उसके पश्चात् न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित स्पेशल लोक अदालत का खिलावन राम रिगरी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा माँ सरस्वती एवं महात्मा गांधी के छाया चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्वलित कर स्पेशल लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के अध्यक्ष ने कहा कि स्पेशल लोक अदालत का उद्देश्य चेक अनादरण से संबंधित लंबित प्रकरणों का आपसी सहमति एवं समझौते के माध्यम से त्वरित, प्रभावी एवं स्थायी निराकरण करना है। लोक अदालत में पक्षकारों को न्यायालयीन प्रकिया की औपचारिकताओं से सौहार्दपूर्ण वातावरण में अपने विवादों का समाधान करने का अवसर प्रदान किया गया। न्यायिक अधिकारियों द्वारा पक्षकारों को समझाइश देते हुए आपसी विश्वास और संवाद के माध्यम से विवाद समाप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस प्रकार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रे कोण्डागांव के न्यायालय में 01 खण्डपीठ, अपर जिला एवं सत्र न्यायालय नारायणपुर के न्यायालय में 01 खण्डपीठ व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नारायणपुर के न्यायालय में 01 खण्डपीठ तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी केशकाल के न्यायालय में 0.1 खण्डपीठ इस प्रकार कुल 04 खण्डपीठ गठित किया गया। 04 खण्डपीठों से चेक बाउंस के कुल लंबित 156 प्रकरण रखा गया था तथा प्रीलिटिगेशन के कुल 101 प्रकरण रखा गया था जिसमे से कुल 28 प्रकरण निराकृत हुआ जिसमें कुल राशि 92,36,497 रूपये का अवार्ड पारित किया गया।
इसी दौरान गठित सभी खण्डपीठों के अधिकारियों के द्वारा द्वारा प्रकरणों में समाधान प्राप्त करने वालों पक्षकारों को काजू, कटहल, निबू इत्यादि पौधा भेंट कर सम्मानति किया गया। इस अवसर पर पक्षकारों से पौधों का रोपण कर उनकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया गया। न्यायिक अधिकारियों ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है और एक पौधा भविष्य की पीढ़ियों के लिए अमूल्य संपदा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp