Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आदतन बदमाश गिरफ्तार

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में रतनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

रतनपुर:—- रतनपुर पुलिस ने आम लोगों में दहशत फैलाने वाले दो आदतन बदमाशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों आरोपी सार्वजनिक स्थानों पर धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहे थे।

सूचना मिलते ही पुलिस ने की घेराबंदी

थाना क्षेत्र के ग्राम लखराम में दो युवकों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर चाकू लहराकर लोगों में भय का माहौल बनाए जाने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के निर्देशन में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

दो अलग-अलग स्थानों से हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने गायत्री चौक, लखराम से परमेश्वर केंवट उर्फ पेशू तथा बाजार चौक के पास से रूपेश साहू को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से धारदार चाकू बरामद किए गए।

दो धारदार चाकू जब्त, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो नग धारदार चाकू जब्त किए गए। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

परमेश्वर केंवट उर्फ पेशू (27 वर्ष), निवासी ग्राम लखराम
रूपेश साहू (18 वर्ष), निवासी ग्राम लखराम, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक विष्णु यादव, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक देवकी रावटे, मनोज एक्का तथा आरक्षक धीरज कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस का संदेश

रतनपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने, आम लोगों में भय का माहौल बनाने तथा आपराधिक गतिविधियों में शामिल तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त और लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। पोस्टर बनाना है

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp