Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा रंगोली, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

बस्तर संभागीय ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट
बस्तर संभागीय ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट

110 प्रतिभागियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग, विजेताओं को किया गया सम्मानित।

भारत के लौह पुरुष, राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा जिला मुख्यालय स्थित कोण्डागांव ऑडिटोरियम में विद्यार्थियों के लिए रंगोली, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों में सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, व्यक्तित्व, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान तथा राष्ट्रीय एकता एवं कर्तव्यबोध के प्रति जागरूकता विकसित करना था।

प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के 110 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा, कला कौशल एवं विचारों के माध्यम से सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं उनके राष्ट्र निर्माण के योगदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह एवं प्रतिस्पर्धा का वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष कोण्डागांव नरपति पटेल थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरपालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, दीपेश अरोरा, कुलवंत चहल एवं संतोष पात्रा उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, रचनात्मक सोच एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव पंकज चन्द्रा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चन्द्रा, SDOP कोंडागांव रूपेश कुमार, SDOP श्स्निग्धा सलामे, रक्षित निरीक्षक मनीष राजपूत, थाना प्रभारी कोण्डागांव एवं प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक सौरभ उपाध्याय तथा PSI मनीषा ग्वाल, रश्मि मिंज, ईला विश्वकर्मा, प्र.आर. श्यामलाल नेगी, आरक्षक संतोष कोडोपी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्श, राष्ट्र के प्रति समर्पण, दृढ़ इच्छाशक्ति एवं कर्तव्यनिष्ठा से युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेकर समाज एवं देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

रतनपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आदतन बदमाश गिरफ्तार
आज फोकस में

रतनपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आदतन बदमाश गिरफ्तार

जिला न्यायालय कोण्डागांव  लोक अदालत में 28 प्रकरण का सुलह समाधान से राशि 92,36,497 /- रूपये का अवार्ड पारित
आज फोकस में

जिला न्यायालय कोण्डागांव लोक अदालत में 28 प्रकरण का सुलह समाधान से राशि 92,36,497 /- रूपये का अवार्ड पारित

<span style=सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा रंगोली, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन">
आज फोकस में

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा रंगोली, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

वर्षों की सेवा का स्वर्णिम सफर हुआ पूर्ण, विदाई की बेला में छलक पड़े जज़्बात
आज फोकस में

वर्षों की सेवा का स्वर्णिम सफर हुआ पूर्ण, विदाई की बेला में छलक पड़े जज़्बात

करोड़ों की सड़क पर गड्ढों का राज, अधूरी नाली ने बढ़ाई मुसीबत
आज फोकस में

करोड़ों की सड़क पर गड्ढों का राज, अधूरी नाली ने बढ़ाई मुसीबत

“चौपाटी की जमीन पर अतिक्रमण और लापरवाही बर्दाश्त नहीं” – नेता प्रतिपक्ष कोमल सिंह ठाकुर
आज फोकस में

“चौपाटी की जमीन पर अतिक्रमण और लापरवाही बर्दाश्त नहीं” – नेता प्रतिपक्ष कोमल सिंह ठाकुर

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp