Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

5 लाख की सुपारी देकर हत्या की साजिश! रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर युवक पर जानलेवा हमला, 2 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

बिलासपुर:— तारबाहर पुलिस ने रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक के दौरान हुए जानलेवा हमले का सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि 5-5 लाख रुपये की सुपारी देकर युवक की हत्या की साजिश रची गई थी। आरोपियों ने पहचान कर डंडों से हमला कर हत्या का प्रयास किया।

पुलिस ने मामले में नितिन टेकाम और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मुख्य आरोपी दीपक तिवारी और साहिल सोनकर अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। विवेचना के दौरान मामले में आपराधिक षड्यंत्र और हत्या के प्रयास की धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp